नई दिल्ली, अगस्त 26। दुनिया में कई लोग ऐसे भी है जो अपनी नौकरी को छोड़ कर अपना एक बहुत बड़ा बिजनेस अपनी मेहनत के दम पर शुरू कर लेते है। वे मेहनत तो करते है। मगर फल की चिंता किए बिना और बिजनेस भी एक ऐसा ही काम है। जिसके अंदर नुकसान तो है मगर फायदा भी उतना ही ज्यादा है। बहुत लोग बचपन से बड़े होने तक सिर्फ इसलिए पढ़ाई करते है क्योंकि वे एक अच्छी नौकरी कर सकें। लेकिन कभी कभी लोग जॉब करके भी संतुष्ट नहीं हो पाते। उन्हे और इससे बेहतर की इच्छा होती है। आज हम एक ऐसे ही व्यक्ति की कहानी बताने जा रहे है जो नौकरी से बिलकुल खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने बिजनेस शुरू किया और आज वे 22 हजार करोड़ रूपये की कंपनी के मालिक है। चलिए जानते है उनके सफलता की कहानी।
वर्ष 1995 में ऑनलाइन सेवा से क्षेत्र में काम करने का विचार आया
वर्ष 1987 में सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली से दीप कारला ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद आईआईएम अहमदाबाद से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद वे अपना फ्यूचर बैकिंग सेक्टर में बनाने का सोचा इसलिए उन्होंने 3 वर्ष तक एबीएन एमरो बैंक में जॉब भी की। उसके बाद वर्ष 1995 में उन्हे ऑनलाइन सेवा के क्षेत्र में काम करने का विचार बनाया। इसलिए उन्होंने उनकी जॉब छोड़ दी।
4 वर्ष बाद जॉब छोड़ दी
इसके बाद दीप कारला ने अमेरिका की एक कंपनी एएमएफ बोलिंग से संपर्क किया और एएमएफ बॉलिंग इंक को भारत में स्थापित करने का जिम्मा लिया। इसके दूसरी तरफ बॉलिंग एली के लिए भारत में काम करना और अपने काम के लिए इन्वेस्टमेंट जोड़ना थोड़ा कठिन था। मगर फिर भी उन्होंने 4 वर्ष इस कंपनी में काम किया फिर भी वे खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने जॉब छोड़ दी।
वेबसाइट का नाम मेक माय ट्रिप रखा
वर्ष 1999 में उन्होंने जेई कैपिटल से अपना सम्पर्क बनाया और इन्टरनेट के माध्यम से बिजनेस करने की सलाह ली। नौकरी को छोड़ने के बाद वर्ष 2000 में उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा का शुभारंभ किया। इसके लिए उन्होंने मेक माय ट्रिप नाम से एक वेबसाइट भी लॉन्च की।
ऑनलाईन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म
ये कंपनी कम समय में ही लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हो गई। ये मेक माय ट्रिप के जरिए लोग मोबाइल, लैपटॉप और कप्यूटर से बस, ट्रेन और फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है। शुरू में इस कंपनी को थोड़ी दिक्कत हुई मगर फिर लोगो के बीच ये कंपनी काफी लोकप्रिय हो गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
