HAL Share Price: आज शेयर बाजार में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी जा रही है। HAL के शेयर में फिलहाल 2.32% की उछाल के साथ 4,272 रुपये के प्राइस पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले कारोबारी सेशन में कंपनी के शेयर 4176 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के स्टॉक में आज सुबह 7% का उछाल देखने को मिली और शेयर प्राइस 4,492 रुपये पर आ गया था। इस उछाल के पीछे अहम ट्रिगर है।

कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर (Hindustan Aeronautics shares news)
एचएएल कंपनी ने जानकारी दी कि 28 मार्च को रक्षा मंत्रालय की ओर से कंपनी को 62,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर साइन हुआ था। हालांकि, इससे पहले जून 2024 में 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का ऑर्डर मिला था। इस ऑर्डर में भारतीय थल सेना को 90 एलसीएच और भारतीय वायु सेना को 66 एलसीएच की आपूर्ति के लिए दो कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन किए गए थे, साथ ही ट्रेनिंग और अन्य सामान भी दिए जाएंगे, जिनकी कीमत टैक्स को छोड़कर लगभग 62,700 करोड़ रुपये है।
एचएएल के सीएमडी डॉ डीके सुनील ने ये भी बताया कि एलसीए और एएलएच की डिलीवरी में कमी के बावजूद ये डील मिली है। इंजन की नॉन-अवेलेबिलिटी के कारण एलसीए की डिलीवरी प्रभावित हुई थी। जनवरी 2025 में दुर्घटना और उसके बाद फ्लीट ग्राउंडिंग होने के कारण एएलएच डिलीवरी शेड्यूल भी प्रभावित हुई। हालांकि, अन्य सर्विसेस और प्रोडक्ट्स की डिलीवरी में भी तेजी आई है, जिससे टॉप लाइन मेंटेन करने में मदद मिली है।
ये हेलिकॉफ्टर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड की कर्नाटक के तुमकुरु प्लांट में बनाए जा रहे हैं। इन हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति तीसरे साल से शुरू होगी और अगले पांच सालों तक जारी रहेगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान, एचएएल को 1,02,000 करोड़ रुपये के नए मैन्युफैक्चरिंग कॉन्ट्रैक्ट्स और 17,500 करोड़ के आरओएच कॉन्ट्रैक्ट्स मिले थे।
पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर्स ने दिया इतना रिटर्न (HAL stock news)
पिछले 1 महीने में एचएएल के शेयरों में 38.73% तक की तेजी आई है और 3 महीनों में शेयर्स में 2.68% का उछाल देखने को मिला है। वहीं, पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में 3.24% की गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों ने पिछले 1 साल में 25.82% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। पिछले 2 सालों में 213.67% का रिर्टन दिया। वहीं, पिछले 5 सालों में 1,505% से अधिक का भारी रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
