HAL Q4 Results: शेयर बाजार में आज 14 मई को तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार सुबह पॉजिटिव शुरुआत के बावजूद गिर गया है. बाजार की हलचल में तिमाही नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं. इस कड़ी में सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL Share) ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. सालाना आधार पर मुनाफे और आय में गिरावट दर्ज की गई है. नतीजों के बाद शेयर में हलचल देखने को मिल रहा है. BSE पर दोपहर करीब 1:20 बजे फिलहाल HAL का शेयर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 4620 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
HAL के Q4 नतीजे
HAL ने बाजार को बताया कि FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान नेट प्रॉफिट 3977 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रॉफिट का आंकड़ा 4292 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से मुनाफे में करीब 7.8% की गिरावट है.
मार्च तिमाही में आय 7.2% गिरकर 13700 करोड़ रुपए पर आ गई, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 14769 करोड़ रुपए थी. इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 10.2% गिरकर 5292 करोड़ रुपए पर आ गया है, जोकि सालभर पहले 5895 करोड़ रुपए था. मार्जिन भी सालाना आधार पर 40% से घटकर 38.6% पर आ गया है.
लगातार मिल रहे ऑर्डर
सरकारी कंपनी ने प्रोविजनल बिजनेस अपडेट भी दिया है. HAL ने बताया कि करीब 1.02 लाख करोड़ रुपए के वैल्यू का नया मैन्युफैक्चरिंग कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. साथ में 17500 करोड़ रुपए का RoH भी मिला है. कंपनी ने हाल ही में रक्षा मंत्रालय के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इसके तहत 156 LCH प्रचंड सप्लाई किया जाएगा, जिसकी वैल्यू 62777 करोड़ रुपए की है. डिफेंस कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 तक 2.6 लाख करोड़ रुपए ऑर्डरबुक का टारगेट रखी है.

HAL शेयर का परफॉर्मेंस
BSE पर नतीजों के बाद HAL का शेयर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 4630 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. जबकि इसका 52-वीक हाई 5675 रुपए है, जोकि इसने पिछले साल 9 जुलाई को टच किया. एक साल का सबसे निचला स्तर इसी साल 3 मार्च को टच किया, जोकि 3045 रुपए है. स्टॉक ने बीते 2 साल में 210% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 3 साल में रिटर्न का आंकड़ा 520% का है. हालांकि, शॉर्ट टर्म में स्टॉक ठीकठाक रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
