Q4 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. नतीजों के बाद शेयरों में तगड़ा एक्शन भी देखने को मिल रहा. डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यानी HAL का शेयर करीब 9% ऊपर चढ़ गया है. शेयर ने 4562 रुपए का नया 52-वीक हाई बनाया है. इससे पहले दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा यानी M&M ने भी तिमाही नतीजे जारी किए, जिसमें 422% के तगड़े डिविडेंड का भी ऐलान किया है. Q4 के दमदार नतीजों के बाद HAL और M&M के शेयर नए हाई पर पहुंच गए हैं.
HAL Q4 Results
HAL ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी को सालाना आधार पर मुनाफा 52% बढ़ा है, जोकि चौथी तिमाही में 4,308 करोड़ रुपए रहा. जनवरी से मार्च के दौरान आय भी 18% बढ़कर 14,768.70 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 12,494 करोड़ रुपए थी. मार्च तिमाही के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 40% रहा. EBITDA भी सालाना आधार पर 81.8% बढ़कर 5901.1 करोड़ रुपए हो गया, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 3245.8 करोड़ रुपए था.
HAL में तूफानी तेजी
नतीजों के बाद शेयर में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है. BSE पर शेयर 9% चढ़कर 4562 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. बता दें कि शेयर ने बीते 6 महीने निवेशकों को 115% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. सालभर में स्टॉक रिटर्न करीब 200% का है. स्टॉक में जारी तेजी दमदार नतीजों से और बढ़ गई है. जनवरी से मार्च के दौरान HAL को 19000 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का बड़ा ऑर्डर मिला. FY24 में कंपनी गुयाना डिफेंस फोर्स के साथ Hindustan228 की सप्लाई के एक्सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.

M&M Q4 Results
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चौथी तिमाही के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को जनवरी से मार्च के दौरान 2038 करोड़ रुपए का स्टैंडलोन प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1,549 करोड़ रुपए था.ऑपरेशंस से आने वाली आय भी 11% बढ़कर 25109 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 22571 करोड़ रुपए थी. बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड को भी मंजूरी मिली है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 21.10 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा.
EV यूनिट में 12 हजार करेगी निवेश
बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि M&M अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल में निवेश करेगा. इसके तहत महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल यूनिट में 12000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. M&M के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अनीश शाह ने कहा कि ऑटो कारोबार लगातार अच्छी ग्रोथ दिखा रहा. मुश्किल में भी मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है. महिंद्रा फाइनेंस भी एसेट क्वालिटी दिया है.
M&M का शेयर नतीजों के बाद जोरदार तेजी दिखा रहा है. शेयर फिलहाल 3% की मजबूती के साथ 2370 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. इंट्राडे में शेयर 2,374.80 रुपए का हाई भी बनाया, जोकि नया 52-वीक हाई है. बता दें कि शेयर पिछले एक साल से सपाट ट्रेड कर रहा. सालभर में स्टॉक का रिटर्न 19% का है.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?



Click it and Unblock the Notifications
