
Punjab: पंजाब के मुख्य मत्री भगवंत मान ने रविवार को एक बड़ा निर्णय लिया हैं। सीएम मान ने ऐलान किया हैं कि अमृतसर में स्वर्ण मंदिर से गुरवाणी का प्रसारण अब सभी चैनलों पर होगा। बता दें कि, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, जिसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, से गुरवाणी का प्रसारण अब तक सिर्फ एक चैनल तक सीमित है।
मुख्य मत्री भगवंत मान ने कहा कि हाई-एंड तकनीक को स्थापित करने में आने वाले सभी खर्च सरकार वहन करने के लिए तैयार है, ताकि सभी चैनलों पर गुरवाणी को मुफ्त में प्रसारित किया जा सके।
चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरबत दा भला के सार्वभौमिक संदेश को फैलाने के उद्देश्य से दुनिया भर में सरब सांजी गुरवाणी का प्रचार प्रसार करना वक्त की मांग है।
पंजाब के मुख्य मत्री भगवंत मान ने कहा कि यह बेहद ही अजीब हैं कि सिर्फ एक ही चैनल को श्री दरबार साहिब से गुरवाणी के प्रसारण के लिए विशेष अधिकार दिया गया था। सीएम मान ने कहा कि यह अधिकार किसी एक चैनल तक सीमित नहीं रखना चाहिए। बल्कि इसके बजाय सभी चैनलों को श्री दरबार साहिब से गुरवाणी के प्रसारण का अधिकार मुफ्त में दिया जाना चाहिए।
मुख्य मत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कोशिश से संगत को अपने घर बैठे आनंदमयी गुरवाणी सुनने का अवसर मिलेगा, इतना ही नहीं विदेशों में भी संगत को आनंदमयी गुरवाणी सुनने का अवसर मिलेगा।
सीएम मान ने कहा कि इससे लोग अपने टीवी सेट पर या अन्य गैजेट्स पर भी सचखंड श्री हरमंदर साहिब के दर्शन भी कर सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब से गुरवाणी का सीधा प्रसारण सभी चैनलों पर करने के लिए हाई टेक तकनीक लगाने में जो भी सारा खर्चा आएगा। इस खर्चे का वहन करने के लिए सरकार तैयार है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications