Guru Nanak Jayanti 2024: इस साल गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को है। लोगों को प्रेम करना, एकता, समानता और आध्यात्मिक सोच का संदेश देना ही गुरु नानक देव के जीवन का मूलमंत्र है। कहा तो यह भी जाता है कि गुरु नानक देव को लगभग सभी धर्मग्रंथों का ज्ञान था। चलिए आपको सिख के पहले गुरु गुरु नानक देव के जी अनमोल उपदेशों के बारे में बताते हैं।

पैसों की जरूरत
गुरु नानक देव जी का मानना है धन अर्जित करने के तरीके को अलग रूप में देखना चाहि। इसमें लोभ का त्याग करके, मेहनत करके और सही तरीके से ही धन कमाना करना चाहिए। इससे आपके मन में लालच नहीं रहेगी और पैसे के पीछे भागने की इच्छा नियंत्रण में रहेगी। पैसा का स्थान हमेशा जेब में ही रहना चाहिए, इसे अपने ह्रदय से लगाकर नहीं करना चाहिए यानी पैसों से ज्यादा प्यार नहीं करना चाहिए।
ईश्वर से अपनी गलतियों के लिए क्षमा-याचना करें
गुरु नानक देव जी का मानना है कि ईश्वर एक है और वह सभी जगह विद्यमान हैं। कभी भी किसी का हक नहीं छीनना चाहिए क्योंकि जब कोई दूसरों का हक छीनता है, तो उसे सम्मान नहीं मिलता है। इसलिए हमेशा आपके पास जितना है उसमें खुश रहना सीखना चाहिए और ईश्वर से अपनी गलतियों के लिए क्षमा-याचना करना चाहिए।
सेवा आपका कर्म है
गुरु नानक देव जी कहते हैं कि सेवा करने का मौका मिले जो उसे कभी छोड़ना नहीं चाहिए। हर किसी को गरीब और असहायों लोगों की सेवा से कर्म तो बढ़ता ही है साथ ही इससे संतुष्टि और शांति की प्राप्ति होती है। इसके अलावा संसार को जीतने से पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतो पर विजय पाने की कोशिश करना चाहिए।
भेदभाव गलत है
गुरु नानक देव जी कहते हैं कि भेदभाव गलत है। स्त्री- पुरुष सभी को सामान मानें। गुरु नानक देवजी ने जात-पांत को समाप्त करने और सभी को समान दृष्टि से देखने की दिशा में कदम उठाते हुए 'लंगर' की प्रथा शुरू की थी। लंगर में सब छोटे-बड़े, अमीर-गरीब एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करते हैं। आज भी गुरुद्वारों में उसी लंगर की व्यवस्था चल रही है, जहां हर समय हर किसी को भोजन उपलब्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications