Gurgaon Posh Localities: गुरुग्राम में कई पॉश कॉलोनियां बनी हुई हैं और यहां पर कई अरबपति और बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ भी रहते हैं, जो अपने शानदार लाइफस्टाइल और सफलता हासिल करने के लिए जाने जाते हैं। गुरुग्राम की पॉश कॉलोनियों में कौन-कौन से अरबपति रहते हैं, ये आप इस लिस्ट में देख सकते हैं।

1. निर्मल कुमार मिंडा (Nirmal Kumar Minda)
UNO Minda के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, निर्मल कुमार मिंडा, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानी-मानी पर्सनैलटी हैं। उनकी कंपनी ग्लोबल लेवल पर ऑटो पार्ट्स की मैन्युफैक्चर करती है। लगभग ₹40,800 करोड़ की संपत्ति के मालिक मिंडा जी सेक्टर 44 में रहते हैं, जो गुरुग्राम के प्रमुख पॉश इलाकों में से एक है।
2. दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal)
Zomato के संस्थापक और सीईओ, दीपिंदर गोयल, ने भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनकी कंपनी ने न केवल भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई है। ₹9,300 करोड़ की नेट वर्थ के साथ मालिक गोयल जी DLF साइबर सिटी में रहते हैं, जो टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स का हब माना जाता है।
3. वरुण और ग़ज़ल अलघ (Varun and Ghazal Alagh)
Mamaearth के को-फाउंडर वरुण और ग़ज़ल अलघ ने नेचुरल और टॉक्सिन-फ्री प्रोडक्ट्स से ब्यूटी मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कंपनी Honasa Consumer Ltd के तहत Mamaearth और The Derma Co. जैसे ब्रांड्स आते हैं। लगभग ₹5,900 करोड़ की संपत्ति के मालिक यह दंपति गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक शानदार घर में रहते हैं।
4. ज्योति भाटिया (Jyoti bhatia)
InterGlobe Aviation (IndiGo Airlines) की प्रमुख शेयरधारक ज्योति भाटिया कि एविएशन इंडस्ट्री में एक खास पहचान है। लगभग ₹4,500 करोड़ की संपत्ति की मालिक भाटिया जी सेक्टर 44 में रहती हैं, जो अपनी बेहतरीन लोकेशन और सर्विसेस के लिए जाना जाता है।
5. इस्कंदर ए. लालजी (Iskander A Lalljee)
इस्कंदर ए. लालजी की नेट वर्थ ₹3,300 करोड़ है। ये कंपनी Sud Chemie India के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर है। रसायन और पेट्रोकेमिकल्स के सेक्टर में भले ही ज्यादा ग्लैमर न हो, लेकिन इस बिजनेस से उन्होंने ₹3,300 करोड़ की संपत्ति बनाई है, जो किसी से भी नकारा नहीं जा सकता।
गुरुग्राम के सेक्टर 32 में रहने वाले इस कम-profile वाले टाइकून ने अपनी मेहनत और बिजनेस कौशल से अरबों का साम्राज्य खड़ा किया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications