नई दिल्ली, जुलाई 01। साल 2022 की शुरुआत से ही जीएसटी का कलेक्शन बहुत अच्छा रहा है, वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की बात करे तो इस तिमाही के हर माह में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स वसूली के रिकॉर्ड टूटे है। सरकार के अनुसार जून 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 56 प्रतिशत बढ़ गया है। सरकार ने जून में कुल 1.44 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी वसूला है। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। जीएसटी कलेक्शन के नजरिए से जून दूसरा सबसे ज्यादा कलेक्शन वाला महीना है। जून से पहले अप्रैल 2022 में GST कलेक्शन से 1.68 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू आया था। इस साल के दूसरी तिमाही से ही कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बना हुआ है। साल 2022 के अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। यह अब तक सबसे ज्यादा कलेक्शन है।
जून में होता था कम कलेक्शन
जीएसटी लागू हुए पांच साल पूरे हो चुके है। इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से जीएसटी कलेक्शन लगातार 1.40 लाख करोड़ के पार बना हुआ है। सीतारमण ने कहा जून का महीना अप्रैल के बाद साल 2022 का दूसरा सबसे ज्यादे रेवेन्यू देने वाला मंथ है। वृत मंत्री ने बताया कि इससे पहले हर वर्ष जून में कनेक्शन कम होता था लेकिन इस साल यह ट्रेंड भी टूटा है। सरकार ने आर्थिक सुधार के साथ फेक बिल देने वालों के खिलाफ एक्शन लिया था जिसका फायदा कलेक्शन में दिखा है। जून का ग्रॉस सेस कलेक्शन जीएसटी लागू होने के बाद से सबसे अधिक है।
56 फीसदी बढ़ गया कलेक्शन
जून महीने में सीजीएसटी वसूली 25,306 करोड़ रुपये, एसजीएसटी कलेक्शन 32,406 करोड़ रुपये, आईजीएसटी कलेक्शन 75,887 करोड़ रुपये और जीएसटी कंपनसेशन सेस 11,018 करोड़ रुपये का रहा। जून 2022 के लिए राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने में 92,800 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व से 56 प्रतिशत अधिक है। मई 2022 में ई-वे बिलों की कुल संख्या 7.3 करोड़ थी। यह अप्रैल 2022 में जनरेट 7.4 करोड़ ई-वे बिल से दो प्रतिशत कम है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के जीएसटी के आंकड़े
- अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ रुपये
- मई में 1.41 लाख करोड़ रुपये
- जून में 1.44 लाख करोड़
जून में पिछले पांच साल के आकड़े
2018 - 95,610 करोड़ रुपये
2019- 99,939 करोड़ रुपये
2020- 90,917 करोड़ रुपये
2021- 92,849 करोड़ रुपये
2022 - 1.44 लाख करोड़ रुपये
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
