GST: नई दिल्ली में मंगलवार 11 जुलाई 2023 को जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुआई में हुई जीएसटी काउंसिल की इस 50वीं बैठक में कई सारी वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी घटाने या उसको जीएसटी से छूट देने का निर्णय किया गया।
वही, ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स रेसिंग, कैसिनो सहित कई वस्तुओं पर जीएसटी लगाने या बढ़ाने का निर्णय किया गया गया है। इसके चलते आने वाले दिनों में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में आने वाले दिनों में चेंजेस देखने को मिल सकता है तो फिर आइए जानते हैं कि जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद अब कौन सी चीज सस्ती होगी और कौन सी चीज महंगी।

जीएसटी काउंसिल ने निजी कंपनियों की ओर से सेटेलाइट लॉन्च की दी जाने वाली सेवाओं को जीएसटी से छूट दी गई है। इसके साथ ही कैंसर से लड़ने वाली दवाओं, दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को जीएसटी से छूट दी है। अगर कोई व्यक्तिगत उपयोग के लिए कैंसर की दवा डिनुटुक्सिमैब को विदेश से मंगवाता है तो फिर उसे जीएसटी से छूट दी जाएगी।
मछली घुलनशील पेस्ट और एलडी स्लैग पर जीएसटी को कम किया गया है। अब इसमें जीएसटी की दर को 28 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। वही, कच्चे और बिना तले हुए स्नैक पेलेट्स भी जीएसटी घटा दी गई है इसमें जीएसटी को 18 फीसदी से कम करके 5 फीसदी कर दी गई है।
इसके साथ ही सिनेमा हाल में परोसे जाने वाले भोजन पर जीएसटी 18 फीसदी से 5 फीसदी और नकली जरी धागे पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है।
वही, अगर हम बात करें कि क्या होगा महंगा तो फिर इसमें जीएसटी काउंसिल ने एमयूवी पर 22 फीसदी सेस लगाने की मंजूरी दी है। वही, ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और हॉर्स रेसिंग में लगाने जाने वाली पूरी रहा पर 28 प्रतिशत टैक्स लगाने का निर्णय लिया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
