GST Collection In November: भारत के वित्त मंत्रालय द्वारा आज एक घोषणा की गई जिसमें नवंबर के महीने में जीएसटी कलेक्शन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। 15 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी के बाद भारत का जीएसटी कलेक्शन 1.67 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर 2022 में कुल वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी का कलेक्शन 1.45 लाख करोड़ रुपए से थोड़ा ज्यादा था।
गौरतलब है कि इस दौरान सेंट्रल जीएसटी का कलेक्शन 3,420 करोड़ रुपए रहा जबकि स्टेट जीएसटी का कलेक्शन 38,266 करोड रुपए का रहा। इसमें आईजीएसटी का कलेक्शन 87009 करोड़ रुपए रहा है। वहीं कंपनसेशन सेस 12,247 करोड़ रुपए का रहा।

आपको बताते चलें कि सेटलमेंट के बाद महीने का टोटल रिवेन्यू सीजीएसटी के तहत 68,297 करोड़ और सीजीएसटी के तहत 69,783 करोड रुपए रहा।
ध्यान देने वाली बात है कि अक्टूबर महीने में जीएसटी ग्रॉस रिवेन्यू 1,72,003 करोड़ रुपए रहा था। नवंबर महीने में हुआ गुड्स एंड सर्विस टैक्स का कुल कलेक्शन अक्टूबर के महीने में हुए कुल कलेक्शन के मुकाबले 2 प्रतिशत कम था।
आपको बताते चलें कि यह लगातार नौवां महीना है जब मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
ताजा जीएसटी के आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 फाइनेंशियल ईयर में हर महीने का एवरेज जीएसटी कलेक्शन 1.67 लाख करोड रुपए के आसपास रहा है। साल 2017-18 के वित्त वर्ष में भारत का एक महीने का एवरेज जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए प्रति महीने से भी कम था, इसके बाद हर साल मासिक जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
कोरोना महामारी के दौरान 2020-21 फाइनेंशियल ईयर के बाद जीएसटी कलेक्शन में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और साल 2022-23 फाइनेंशियल ईयर में 1 महीने का एवरेज जीएसटी कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ पहुंच गया।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इस महीने के दौरान, घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले साल के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 20 प्रतिशत अधिक है।"
अगर बात की जाए 2023 की नवंबर महीने की तो इसमें कुल जीएसटी संग्रह अक्टूबर की तुलना में थोड़ा कम था। 15 प्रतिशत से अधिक की साल-दर-साल वृद्धि 2023-24 में अब तक की सबसे अधिक है। दरअसल, नवंबर में जीएसटी संग्रह में सालाना आधार पर बढ़ोतरी 11 महीनों में सबसे ज्यादा है।
2023-24 के बजट के अनुसार, केंद्र को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसका जीएसटी का कलेक्शन 12 प्रतिशत बढ़ सकता है। इस वित्त वर्ष के शुरुआती 8 महीना में अब तक जीएसटी का ग्रॉस कलेक्शन 13.32 लाख 2 लाख करोड रुपए रहा है। अगर पिछले साल इस समय की तुलना की जाए तो इस बार का जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 11.9 प्रतिशत ज्यादा है।
यह पीएमआई डेटा स्टैटिसटिक्स मंत्रालय के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि जुलाई-सितंबर की अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से कहीं अधिक तेजी से 7.6 प्रतिशत बढ़ी, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में साल-दर-साल 13.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत की अर्थव्यवस्था वापस रफ्तार पकड़ रही है और आगे और भी मजबूत होने वाली है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications