GST Collection April 2025: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक अच्छी खबर आई है। आज जारी हुए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 के दौरान कुल कलेक्शन 2.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले महीने की तुलना में GST कलेक्शन में 20.7% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अगर पिछले साल अप्रैल से तुलना करें, तो इस बार 12.6% ज्यादा टैक्स जमा हुआ है।

अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन था इतना (GST Collection in April 2024)
अप्रैल 2024 में भारत सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन किया था। यह कलेक्शन 1 जुलाई 2017 को GST लागू होने के बाद दूसरा सबसे बड़ा था। मार्च 2025 में कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपये रहा था, लेकिन अप्रैल 2025 में फिर से जबरदस्त बढ़त देखने को मिली और कलेक्शन 2.37 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू लेनदेन (यानी देश के अंदर की खरीद-बिक्री) से GST रेवेन्यू 10.7% बढ़कर करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आयातित वस्तुओं (Imported goods) से रेवेन्यू से कमाई 20.8% बढ़कर 46,913 करोड़ रुपये हो गई।
इसके अलावा GST रिफंड देने की प्रक्रिया भी तेज हुई और अप्रैल में कुल 27,341 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 48.3% ज्यादा है।
मार्च 2025 में जीएसटी कलेक्शन
पिछले महीने यानी मार्च 2025 में जीएसटी कलेक्शन में फरवरी के मुकाबले 10% की बढ़त देखने को मिली थी। इस बढ़त के साथ मार्च का कलेक्शन पिछले 11 महीनों में सबसे ज्यादा रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में रिफंड देने के बाद जो नेट कलेक्शन सरकार के पास आया, उसमें भी 9% की बढ़त दर्ज की गई। कुल नेट कलेक्शन 1.76 लाख करोड़ रुपये रहा। इसका मतलब है कि देश में टैक्स वसूली लगातार बेहतर हो रही है और कारोबारियों की तरफ से टैक्स भुगतान में तेजी आई है। यह इकोनॉमिक एक्टिविटी के मजबूत होने का संकेत माना जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
