नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मोर्चे पर मोदी सरकार को अगस्त में बड़ा झटका लगा है। अगस्त में जीएसटी की वसूली दरअसल जुलाई माह से भी कम दर्ज हुई है। यह कमी है तो लगभग 1 फीसदी की, लेकिन जीएसटी वसूली में कमी का ट्रेंड अच्छा नहीं माना जा रहा है। अगस्त 2020 में जीएसटी कलेक्शन 86,449 करोड़ रुपये रहा है, जो जुलाई 2020 में 87,422 करोड़ रुपये था। 3 दिनों के अंदर ही यह मोदी सरकार को दूसरा झटका लगा है। तीन दिन पहले ही जीडीपी का भी काफी आंकड़ा जारी हुआ था।

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि अगस्त 2020 में जीएसटी राजस्व संग्रह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 88 फीसदी ही रहा है। पिछले साल अगस्त में जीएसटी संग्रह 98,202 करोड़ रुपये था। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले साल के अगस्त महीने के मुकाबले इस साल उसी अवधि के दौरान आयातित वस्तुओं से राजस्व 77 फीसदी आया, जबकि घरेलू लेन-देन (आयातित सेवाएं भी शामिल) से राजस्व 92 फीसदी आया है।
ये है जीएसटी का विवरण
वित्त मंत्रालय ने बताया है कि अगस्त 2020 में सकल औसत राजस्व 86,449 में से केन्द्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 15,906 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 21,064 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 42,264 करोड़ रुपये (जिनमें आयातित वस्तुओं पर 19,179 करोड़ रुपये संग्रह) और सेस 7,215 करोड़ रुपये शामिल है। वहीं सरकार ने सीजीएसटी को 18,216 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से एसजीएसटी को 14,650 करोड़ रुपये नियमित निपटान के रूप में दिए हैं।
जीएसटी से जुड़े आंकड़े
-वर्ष 2017-18 में केवल 1 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2018-19 में केवल 4 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2019-20 के दौरान दिसंबर तक केवल 5 बार ही 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
2020-21 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
- अप्रैल में 43,000 करोड़ रुपये
- मई में 70,000 करोड़ रुपये
- जून में 90,917 करोड़ रुपये
- जुलाई में 87,422 करोड़ रुपये
- अगस्त में 86,449 करोड़ रुपये
2019-20 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-अप्रैल में 1,13,865 करोड़ रुपये
-मई में 1,00,289 करोड़ रुपये
-जून में 99,939 करोड़ रुपये
-जुलाई में 1,02,000 करोड़ रुपये
-अगस्त में 98,203 करोड़ रुपये
-सितंबर में 91,916 करोड़ रुपये
-अक्टूब में 95,380 करोड़ रुपये
-नवंबर में 1,03,491 करोड़ रुपये
-दिसंबर में 1,03,184 करोड़ रुपये
2018-19 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-अप्रैल में 1,03,458 करोड़ रुपये
मई में 94,016 करोड़ रुपये
जून में 95,610 करोड़ रुपये
जुलाई में 96,500 करोड़ रुपये
अगस्त में 93,960 करोड़ रुपये
सितंबर में 94,442 करोड़ रुपये
अक्टूबर में 1,00,710 करोड़ रुपये
नवंबर में 97,637 करोड़ रुपये
दिसंबर में 94,700 करोड़ रुपये
जनवरी में 1,02,000 करोड़ रुपये
फरवरी में 97,247 करोड़ रुपये
मार्च में 1,06,577 करोड़ रुपये
वर्ष 2017-18 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
जुलाई में 94,063 करोड़ रुपये
अगस्त में 90,669 करोड़ रुपये
सितंबर में 93,141 करोड़ रुपये
अक्टूबर में 83,346 करोड़ रुपये
नवंबर में 80,808 करोड़ रुपये
दिसंबर में 86,703 करोड़ रुपये
जनवरी में 86,318 करोड़ रुपये
फरवरी में 85,174 करोड़ रुपये
मार्च में 1,03,458 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications