
GST Collection in desember 2022 : सरकार की कमाई दिसंबर 2022 के महीने में बढ़ गई है। दिसंबर 2022 के दौरान ग्रोस जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये है, जिसमें ग्रोस जीएसटी राजस्व में सीजीएसटी 26,711 करोड़ रु, एसजीएसटी 33,358 करोड़ रु और आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये हैं। आईजीसीटी में माल के आयत से कलेक्ट 40,263 करोड़ रुपये भी शामिल है। वहीं, उपकर 11,005 करोड़ रु शामिल है। उपकर में माल के आयात पर कलेक्ट 850 करोड़ रु भी शामिल है। लगातार यह 10 वां महीना है। जब मासिक जीएसटी रेवेन्यू 1.4 लाख करोड़ रूपये से अधिक है।
कितना कितना रहा सेटलमेंट
नियमित निपटान के रूप में सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 36,669 करोड़ रुपये का निपटान किया है और एसजीएसटी की बात करें, तो 31,094 करोड़ रुपये का निपटान किया है। इसी तरह निपटान के बाद, दिसंबर 2022 के महीने में केंद्र सरकार और राज्यों का कुल राजस्व क्रमश: 63,380 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 64,451 करोड़ रहा है।
2021 दिसंबर की तुलना में जीएसटी राजस्व 15 प्रतिशत अधिक है
दिसंबर 2022 का जीएसटी कलेक्शन वर्ष 2021 के दिसंबर के जीएसटी राजस्व से 15 प्रतिशत ज्यादा है। दिसंबर 2022 के महीने के दौरान माल का राजस्व 8 प्रतिशत ज्यादा था। घरेलू लेनदेन से राजस्व 2021 दिसंबर के दौरान इन स्रोतों से राजस्व की तुलना में 18 प्रतिशत ज्यादा है। नवंबर 2022 के महीने के दौरान 7.9 करोड़ ई-वे बिल जनरेट किए गए थे, जो अक्टूबर 2022 के महीने में जनरेट किए गए ई-वे बिल से अधिक थे। अक्टूबर 2022 में महीने में 7.6 करोड़ ई-वे बिल को जनरेट किया गया था।

नवंबर 2022 के महीने में जीएसटी कलेक्शन
नवंबर 2022 के महीने में ग्रोस जीएसटी राजस्व 1,45,867 करोड़ रुपये करोड़ रु रहा था। सीजीएसटी 25,681 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,651 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 77,103 करोड़ रुपये रहा था। जिसमें सालाना के आधार पर नवंबर के महीने में जीएसटी कलेक्शन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। नवंबर के महीने में सरकार के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी को 33,997 करोड़ रुपये था। एसजीएसटी को 28,538 करोड़ रुपये का निपटारा कर दिया था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications