नई दिल्ली, जुलाई 6। वित्त मंत्रालय की तरफ से जून महीने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जून 2021 के लिए जीएसटी कलेक्शन गिर कर 92,849 करोड़ रुपये रह गया है। बीते नौ महीनों में यह पहली बार है जब मासिक जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये से रहा हो। आखिरी बार ऐसा सितंबर 2020 में हुआ था, जब जीएसटी संग्रह 95,480 करोड़ रुपये था। जून से पिछले 8 महीनों में जीएसटी कलेक्शन लगातार 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा था।

लॉकडाउन से पड़ा असर
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि जून 2021 के लिए जीएसटी संग्रह मई 2021 के दौरान किए गए बिजनेस लेनदेन से संबंधित है। जबकि मई के दौरान अधिकांश राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों कोरोना के कारण पूर्ण या आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा हुआ था। इससे पहले इसी साल मई में जीएसटी कलेक्शन 1.02 लाख करोड़ रुपया रहा था। वहीं अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था, जो जीएसटी सिस्टम शुरू होने के बाद किसी भी महीने में सर्वाधिक है।
पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी
भले ही 8 महीनों बाद जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रु से कम रहा, मगर पिछले साल जून की तुलना में यह 2 फीसदी अधिक रहा है। सरकार ने रेगुलर निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी को 19286 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 16939 करोड़ रुपये का निपटान किया गया। जून में केंद्रीय जीएसटी की मद में 16,424 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी की मद में 20,397 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड जीएसटी की मद में 49,079 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 25,762 करोड़ रुपये सहित) और सेस के रूप में 6,949 करोड़ रुपये आए।
ई-वे बिलों में हो रही बढ़ोतरी
मंत्रालय की तरफ से बयान में कहा गया है कि औसतन ई-वे बिल अधिक जनरेट हो रहे हैं और ये 20 जून से फिर से 20 लाख तक पहुंच गए हैं। जीएसटी राजस्व में गिरावट आई है, लेकिन मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि जुलाई 2021 से इसमें फिर से वृद्धि होगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications