GST collection : भारत का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन अगस्त महीने में सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रु हो गया है। शुक्रवार को यह जानकारी राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा की तरफ से कहा गया है कि मोटे तौर पर आंकड़े पहले के महीनों की तरह सालाना 11 फीसदी वृद्धि के दायरे में हैं। अगस्त 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 43 हजार 612 करोड़ रुपये था।

मल्होत्रा की तरफ से कहा गया है कि वह अगस्त के लिए एक्सपेक्टेड जीएसटी राजस्व संख्या पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसका डेटा शुक्रवार को बाद में जारी किया जाएगा।
मल्होत्रा की तरफ से कहा कि जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत थी और नॉमिनल तौर पर इसमें 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
सचिव संजय मल्होत्रा की तरफ से कहा गया है कि जून तिमाही के दौरान जीएसटी राजस्व में 11 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई। यानी टैक्स जीडीपी अनुपात 1.3 से ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह नाममात्र जीडीपी से ज्यादा बढ़ गया है और यह टैक्स दरो में कोई इजाफे नहीं होने के बावजूद है। इसकी वजह बेहतर अनुपालन और बेहतर कर संग्रह दक्षता है।
जुलाई में भारत का जीएसटी कलेक्शन 1.65 लाख करोड़ रु रहा, जो एक वर्ष पहले की तुलना में 11 फीसदी की इजाफा दर्ज करता है।
त्योहार के सीजन की शुरुआत के साथ ही कारों, छुट्टियों, घरों और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के लिए उपभोक्ता खर्च में वृद्धि भी उच्च मासिक जीएसटी संग्रह सुनिश्चित कर सकती है।
वर्ष 2017 से लागू है जीएसटी
देश भर में पहली जुलाई 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया था। केंद्र सरकार के मुताबिक, आज से करीब 6 वर्ष पहले लागू वस्तु एवं सेवा कर ने देश में लोगों पर टैक्स का बोझ कम करने में काफी सहायता की।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
