नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 खत्म होने से पहले केंद्र सरकार के लिए एक अच्छी खबर आई है। फरवरी महीने में एक बार फिर से जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा। पिछले महीने सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1,13,143 करोड़ रु रहा। ये पिछले साल फरवरी के जीएसटी कलेक्शन की तुलना में 7 फीसदी अधिक है। फरवरी के सकल जीएसटी कलेक्शन में सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) की मद में 21,092 करोड़ रु, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) के लिए 27,273 करोड़ रु, आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) के लिए 55,253 करोड़ रु (जिसमें माल के आयात पर मिले 24,382 करोड़ रु शामिल हैं) और उपकर के 9,525 करोड़ रु (माल के आयात पर 660 करोड़ रु सहित) शामिल हैं।

लगातार पांचवे महीने 1 लाख करोड़ रु से अधिक
जीएसटी कलेक्शन लगातार पांचवे महीने 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा है। राजस्व विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ये लगातार तीसरा महीना रहा, जिसमें जीएसटी कलेक्शन 1.1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा। विभाग ने बयान में कहा कि यह आर्थिक सुधार और नियमों के पालन में सुधार के लिए कर प्रशासन द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के प्रभाव का साफ संकेत है।
केंद्र सरकार ने किया निपटान
सरकार ने रेगुलर निपटान के रूप में आईजीएसटी में से सीजीएसटी को 22,398 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 17,534 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा केंद्र ने केंद्र और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 50:50 के अनुपात में आईजीएसटी एड-हॉक सेटलमेंट के रूप में 48,000 करोड़ रुपये भी दिए हैं। फरवरी महीने में केंद्र और राज्यों के रेगुलर निपटान और एड-हॉक सेटलमेंट के बाद कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 67,490 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 68,807 करोड़ रुपये रहा।
राज्यों की जीएसटी क्षतिपूर्ति
सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए राज्यों को 4,000 करोड़ रुपये की 18वीं साप्ताहिक किस्त भी जारी की। ये कुल राशि 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गयी है।
पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन
जनवरी में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 1,19,847 करोड़ रु रहा था। इसमें सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) के 21,923 करोड़ रु, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) के 29,014 करोड़ रु, आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) के 60,288 करोड़ रु (माल के आयात पर मिले 27,424 करोड़ रु सहित) और सेस के 8,625 करोड़ रु (माल के आयात पर मिले 883 करोड़ रु सहित) शामिल रहे थे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट



Click it and Unblock the Notifications