GST collection in November 2022 : वित्त मंत्रालय ने आज नवंबर महीने में कलेक्ट हुए GST के आकड़े जारी किए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन (Gst Collection in November) लगभग 1.46 लाख करोड़ रुपये का रहा है। सालाना आधार पर नवंबर महीने में GST कलेक्शन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अप्रैल में हुआ था रेकार्ड कलेक्शन
माल और सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन ने अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल को छूआ था। जीएसटी कलेक्शन के मामले में अप्रैल के बाद इस साल अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन हुआ था।
9 महीने से बेहतरीन रहा है GST कलेक्शन
सरकार के आकड़ो के मुताबिक नवंबर 2022 के महीने में ग्रोस जीएसटी राजस्व 1,45,867 करोड़ रुपये है। ग्रास जीएसटी कलेक्शन में सीजीएसटी 25,681 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,651 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 77,103 करोड़ रुपये है। वित्त मंत्रालय आकडे जारी करते हुए बयान में यह इन संख्याओं की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि लगातार नौ महीनों के से मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।

सरकार ने राज्यो को किया है भुगतान
सरकार के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी को 33,997 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 28,538 करोड़ रुपये का निपटारा कर दिया है।
सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की हुई है बढ़ोत्तरी
नवंबर 2022 के लिए GST का राजस्व पिछले साल इसी महीने के कलेक्शन से 11 प्रतिशत अधिक है। नवंबर 2021 में GST कलेक्शन 1,31,526 करोड़ रुपये था। नवंबर 2021 के महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 20 प्रतिशत अधिक था। सरकरा को पिछले 9 महीनों से बेहतरीन GST कलेक्शन मिल रहा है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन (Gst Collection in November) लगभग 1.46 लाख करोड़ रुपये का रहा है। सालाना आधार पर नवंबर महीने में GST कलेक्शन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications