नई दिल्ली, सितंबर 1। अगस्त 2021 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन एक बार फिर 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा। ये लगातार दूसरा महीना रहा, जिसमें जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा हो। इससे पहले जून में यह 1 लाख करोड़ रु से कम रहा था, जबकि उससे पहले लगातार 8 महीने तक जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा था। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन 1.12 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि जुलाई में यह 1.16 लाख करोड़ रुपये रहा था।

कितना रहा सीजीएसटी
जीएसटी आंकड़े कोरोना की दूसरी लहर के बाद आर्थिक सुधार को दर्शाते हैं। अक्टूबर 2020 से मई 2021 तक जीएसटी कलेक्शन लगातार 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा था। हालांकि, जून में यह घटकर 92,849 करोड़ रुपये रह गया, जो दूसरी लहर के कारण आर्थिक गतिविधियों में आई रुकावट को दर्शाता है। अगस्त के सकल जीएसटी संग्रह में से केंद्रीय जीएसटी 20,522 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 26,605 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड जीएसटी 56,247 करोड़ रुपये और सेस 8,646 करोड़ रुपये रहा।
इकोनॉमी में सुधार
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद जुलाई और अगस्त 2021 में जीएसटी संग्रह फिर से 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है, जो इशारा करता है कि अर्थव्यवस्था तेज गति से सुधर रही है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अगस्त 2021 का जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी कलेक्शन से 30 प्रतिशत अधिक रहा।
जुलाई में कितना रहा जीएसटी कलेक्शन
जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 1,16,393 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई 2020 के मुकाबले जुलाई 2021 में जीएसटी कलेक्शन में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जुलाई में सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) 22,197 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) 28,541 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) 57,864 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 27,900 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 7,790 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 815 करोड़ रुपये सहित) रहा था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications