GST : जून महीने के लिए जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है। जून के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 61 हजार 497 करोड़ रु रहा है। इसमें वार्षिक आधार पर 12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। अप्रैल के महीने में देश में रिकार्ड जीसीटी कलेक्शन हुआ था। अप्रैल महीने में सरकार के खजाने में जीएसटी कलेक्शन के रूप में 1 लाख 87 हजार करोड़ रु का आए थे, जबकि मई महीने में इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1 लाख 57 हजार 90 करोड़ रु था।

इसके साथ ही मंथली जीएसटी राजस्व लगातार 15वें महीने 1 लाख 40 हजार करोड़ रु से ज्यादा आया है। वही, जब से देश में जीएसटी लागू हुआ था तब से ये 6वीं बार है जब ग्रॉस रेवेन्यू 1 लाख 60 हजार करोड़ रु के पार पहुंच गया है।
वित्तीय मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की पहली तिमाही में औसत जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 10 हजार करोड़ रु रहा था। वही, फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की पहली तिमाही में औसत जीएसटी कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ रु रहा था वही, फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली तिमाही में औसत जीएसटी कलेक्शन 1.69 लाख करोड़ रु पर पहुंच गया।
जून के महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 61 हजार 497 करोड़ रु रहा। इसमें सीजीएसटी 31 हजार 13 करोड़ रुपये रहा, वही, एसजीएसटी 38 हजार 292 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 80 हजार 292 करोड़ रुपये इसमें माल के आयात पर एकत्र 39,035 करोड़ रुपये शामिल है और उपकर 11 हजार 900 करोड़ रुपये इसमें माल के आयात पर 1,028 करोड़ रुपये शामिल हैं।
केन्द्र ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 36 हजार 224 करोड़ रु और एसजीएसटी को 30 हजार 269 करोड़ रु का निपटान किया है। मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नियमित निपटान के बाद जून के महीने में केन्द्र सरकार और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 67 हजार 237 करोड़ रु है। वही, एसजीएसटी के लिए 68 हजार 561 करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications