नई दिल्ली। मोदी सरकार के लिए जीएसटी के मोर्चे पर अच्छी खबर आ गई है। अक्टूबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है। अक्टूबर में 1.05 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी आया है। चालू वित्तीय वर्ष में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला है। इससे पहले फरवरी 2020 में जीएसटी कलेक्शन ने 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला था। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी सामने आई है। इसके अलावा अक्टूबर 2020 में मिला रेवेन्यु पिछले साल अक्टूबर में आए 95379 करोड़ रुपये के जीएसटी से करीकब 10 फीसदी ज्यादा है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2020 में सकल जीएसटी रेवेन्यु कलेक्शन 1,05,155 करोड़ रुपये का रहा है। इसमें 19,193 करोड़ रुपये का सीजीएसटी, 5411 करोड़ रुपये का एसजीएसटी, 52540 करोड़ रुपये का आईजीएसटी (सामान के इंपोर्ट पर हासिल हुए 23,375 करोड़ रुपये समेत) और 8011 करोड़ रुपये का सेस (सामान के इंपोर्ट पर हासिल हुए 932 करोड़ रुपये समेत) रेवेन्यु शामिल है। वहीं जीएसटी के तहत अक्टूबर में अभी तक 80 लाख जीएसटीआर-3बी रिटर्न्स हो चुके हैं।
जीएसटी से जुड़े आंकड़े
-वर्ष 2017-18 में केवल 1 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2018-19 में केवल 4 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2019-20 के दौरान दिसंबर तक केवल 5 बार ही 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
2020-21 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
- अप्रैल में 43,000 करोड़ रुपये
- मई में 70,000 करोड़ रुपये
- जून में 90,917 करोड़ रुपये
जानें दूसरी तिमाही के आंकड़े
- जुलाई में 87,422 करोड़ रुपये
- अगस्त में 86,449 करोड़ रुपये
-सितंबर में 95,480 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
