GST : जुलाई महीने में जीएसटी कलेक्शन वार्षिक आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 1,65,105 करोड़ रु रहा। यह जानकारी मंगलवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई है। यह पांचवी बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रु का आंकड़ा पार किया है।
वित्त मंत्रालय की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि महीने के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से रेवेन्यू पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 15 फीसदी अधिक है।

टोटल कलेक्शन में से केंद्रीय जीएसटी 29 हजार 773 करोड़ रुपये है, वही, स्टेट जीएसटी 37,623 करोड़ रुपये और आईजीएसटी 85 हजार 930 करोड़ रु है, जिसमें माल से आयात पर एकत्र 41 हजार 239 करोड़ रु शामिल हैं।
महीने के लिए उपकर संग्रह 11 हजार 779 करोड़ रु रहा, जिसमें माल के आयात पर एकत्र 840 करोड़ रु की राशि शामिल हैं।
सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 39 हजार 785 करोड़ रु की राशि का निपटान किया है साथ ही सरकार ने एसजीएसटी को 33 हजार 188 करोड़ रि का निपटान किया है।
जुलाई 2023 में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 69 हजार 558 करोड़ रु है और एसजीसटी के लिए 70 हजार 811 करोड़ रुपये है।
एन.ए. शाह एसोसिएट्स के इंडारेक्ट टैक्स पार्टनर पराग मेहता की तरफ से कहा गया है कि जीएसटी कलेक्शन में लगातार इजाफे बोर्ड के लिए उपभोक्ताओं के फायदे के लिए कई वस्तुओं और सर्विसेज के लिए दरों को तर्कसंगत बनाने के प्रस्ताव पर विचार करने का संकेत है।
पराग मेहता की तरफ से कहा गया है कि आने वाले 2 से 3 महीने में त्यौहार का सीजन की शुरूआत के साथ, कारों, छुट्टियों, घरों, और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के लिए उपभोक्ता खर्च में इजाफे भी हाई मंथली जीएसटी कलेक्शन सुनिश्चित कर रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
