नयी दिल्ली। फर्जी फर्मों, फ्लाई-बाय-नाइट ऑपरेटरों (ऐसा व्यवसायी जो सर्विस देने की क्वालिटी या ईमानदारी की परवाह किए बिना बहुत जल्दी पैसा कमाना चाहता है) और सर्कुलर ट्रेडिंग एंटिटीज पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने अक्टूबर और नवंबर महीने में 1.63 लाख जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द किए हैं। राजस्व विभाग (डीओआर) ने कहा है कि इन संस्थाओं ने पिछले छह महीने से अधिक समय तक जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया था।

100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
इस बीच जीएसटी के फर्जी चालानों की धोखाधड़ी के खिलाफ नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के एक महीने के अंदर ही जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और सीजीएसटी कमिश्नर ने अब तक 132 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार चार्टर्ड एकाउंटेंट और एक महिला शामिल हैं। साथ ही देश भर में पहचानी गई 4,586 से अधिक नकली जीएसटीआईएन संस्थाओं के खिलाफ 1,430 मामले भी दर्ज किए गए हैं।
पहले जारी किया गया था नोटिस
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार इन सभी जीएसटीआईएम संस्थाओं को, जिन्होंने अपने जीएसटीआर-3बी रिटर्न को छह महीने से अधिक समय तक दाखिल नहीं किया था, पहले उनका जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने का नोटिस जारी किया गया और फिर उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए। 28,635 करदाताओं, जिन्होंने छह महीने से अधिक समय तक अपना जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल नहीं किया, की पहचान कर ली गई है और जीएसटी आयुक्तों को इन मामलों में अपनी ओर से रद्द करने का प्रोसेस शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
चेन्नई में 19,586 रजिस्ट्रेशन रद्द
अहमदाबाद ज़ोन में कुल 11,048 जीएसटी पंजीकरण रद्द कर दिए गए और चेन्नई में 19,586 जीएसटी करदाताओं के रजिस्ट्रेशन रद्द हुए हैं। ये सारी कार्रवाई उनके खिलाफ की गई है, जो छह महीने से अधिक समय से रिटर्न दाखिल करने में विफल रहे हैं।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications