सरकारी रक्षा क्षेत्र की कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने मुनाफे और रेवेन्यू, दोनों मोर्चों पर मजबूत प्रदर्शन किया है। हालांकि, ऑपरेटिंग मार्जिन में मामूली गिरावट देखने को मिली। नतीजों के बाद शेयर में शुरुआती कारोबार के दौरान अच्छी तेजी आई, लेकिन बाद में निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई।

जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 43.8 फीसदी बढ़कर 172.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 120.2 करोड़ रुपये था। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 38.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,814.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 1,309.9 करोड़ रुपये था। यह दिखाता है कि कंपनी के कारोबार में लगातार मजबूती बनी हुई है।
कंपनी के EBITDA में बढ़ोतरी-
कंपनी की EBITDA बढ़कर 149 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 112 करोड़ रुपये था। हालांकि, EBITDA मार्जिन में हल्की नरमी देखने को मिली और यह 8.5% से घटकर 8.2% रह गया। इसके बावजूद कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,914.2 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 1,382.4 करोड़ रुपये थी।
तिमाही के दौरान खर्च में भी बढ़ोतरी-
तिमाही के दौरान कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई। कच्चे माल पर खर्च बढ़कर 1,244 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 680 करोड़ रुपये था। वहीं, रीसेल के लिए खरीदे गए प्रोडक्ट्स पर खर्च भी 72 करोड़ रुपये से बढ़कर 128.1 करोड़ रुपये हो गया।
बढ़ती लागत के कारण मार्जिन पर दबाव-
हालांकि, सब-कॉन्ट्रैक्टिंग चार्ज घटकर 81.5 करोड़ रुपये रह गए, जो एक साल पहले 235.6 करोड़ रुपये थे। इन बदलावों के बीच कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,682.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। कुल मिलाकर, GRSE का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन रहा है, हालांकि बढ़ती लागत के कारण मार्जिन पर थोड़ा दबाव देखने को मिला।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
