नई दिल्ली, अक्टूबर 06। इस समय कई कंपनियां डिविडेंड का ऐलान कर रही हैं। डिविडेंड एक तय राशि होती है, जो कंपनी की ओर से शेयरधारकों को प्रति शेयर दी जाती है। इसी तरह कई कंपनियां इस समय बोनस शेयर जारी कर रही हैं। बोनस शेयर इश्यू में शेयरधारकों को फ्री शेयर दिए जाते हैं। ये एक खास अनुपात में दिए जाते हैं। अब एक कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है। जानते हैं इसके इश्यू की पूरी डिटेल।
ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज
ये कंपनी है ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, जो कि बोनस शेयर जारी करने जा रही है। ये 8:1 अनुपात में बोनस शेयर देगी। यानी हर 1 शेयर पर फ्री 8 शेयर। कंपनी के निदेशक मंडल ने 8:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए 13 अक्टूबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। पहले ये रिकॉर्ड तिथि 11 अक्टूबर, 2022 तय की गयी थी।
9.09 करोड़ रु के शेयर जारी किए जाएंगे
कंपनी 9,09,87,600 रुपये के कुल प्रस्तावित शेयर इश्यू जारी करेगी, जो 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 90,98,760 इक्विटी शेयर हैं। ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के अनुसार बोनस शेयरों को 31 अक्टूबर, 2022 तक शेयरधारकों के खाते में जमा या डिस्ट्रिब्यूट किया जाएगा। बता दें कि आज कंपनी का शेयर 27 रु या 4.95 फीसदी की तेजी के साथ 573 रु पर है। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 65.17 करोड़ रु है।
52 हफ्तों का उच्च स्तर
ग्रेटेक्स के 52 हफ्तों का उच्च स्तर 607 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का निचला स्तर 160 रु रहा है। बात करें रिटर्न की बीते 5 दिन में यह 10.19 फीसदी उछला है। जबकि एक महीने में ये 74.08 फीसदी उछला है। इसके 6 महीनों का रिटर्न 222.82 फीसदी और 2022 में अब तक का रिटर्न 177.08 फीसदी रहा है।
1 साल और शुरुआत से रिटर्न
इसका 1 साल का रिटर्न 177.48 फीसदी और 13 अगस्त 2021 को मार्केट में आने के बाद से अब तक का रिटर्न 222.36 फीसदी रहा है। आम तौर पर शेयरधारकों को बोनस शेयर तब इश्यू किए जाते हैं जब कंपनियों के पास नकदी की कमी होती है और शेयरधारकों को रेगुलर इनकम की उम्मीद होती है। शेयरधारक बोनस शेयर बेच सकते हैं और अपनी पैसों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कंपनी के रिजर्व के पुनर्गठन के लिए भी बोनस शेयर जारी किए जा सकते हैं। बोनस शेयर जारी करने में कैश फ्लो शामिल नहीं होता है। यह कंपनी की शेयर पूंजी को बढ़ाता है लेकिन उसकी शुद्ध संपत्ति को नहीं।
क्या है इसका बिजनेस
ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट सर्विस भारत में टॉप फाइनेंशियल और कंसल्टेंसी फर्मों में से एक है, जो आईपीओ, वैल्यूएशन, कॉर्पोरेट एडवायजरी में सर्विस प्रोवाइड करती है। ग्रेटेक्स एक सेबी रजिस्टर्ड कैटेगरी-I मर्चेंट बैंकर है, जिसका मर्चेंट बैंकिंग क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का स्थापित ट्रैक रिकॉर्ड है। वेल्थ क्रिएशन और क्लाइंट्स के लिए यूनिक सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना कंपनी की खासियत है। इसने भारत में टॉप फाइनेंशियल और कंसल्टेंसी फर्मों में से एक के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications