नयी दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद फिलहाल सुलझता नहीं दिख रहा। इस बीच भारत ने अपनी तरफ से जवाबी कार्रवाई में कारोबार के मोर्चे पर कई कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इनमें चीन से निवेश, बीएसएनएल में चीन के उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक और रेलवे कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करना शामिल है। इसके अलावा और भी कई मामलों में कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। देश भर में चीनी सामानों के बहिष्कार की भी मांग तूल पकड़ती जा रही है। मगर इसी दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल चीनी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने गुरुवार को अपने एक स्मार्टफोन वनप्लस 8 प्रो को सेल के लिए पेश किया था। हैरानी की बात ये है कि वनप्लस 8 प्रो का स्टॉक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया के पोर्टल पर मिनटों में बिक गया। भारत में कई चीनी स्मार्टफोन कंपनियां मौजूद हैं। मगर यदि आप किसी भारतीय कंपनी के स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो हम आपको कुछ खास ऑप्शन के बारे में बताते हैं। कार्बन, लावा और माइक्रोमैक्स ये तीनों भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां हैं। हम आपको इन्हीं कंपनियों के स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे। खास बात ये है कि इन स्मार्टफोन्स की कीमत काफी कम है।
माइक्रोमैक्स आईवन
माइक्रोमैक्स आईवन की कीमत 5999 रु है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप एसडी कार्ड की सहायता से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि इसके फ्रंट और बैक दोनों में 5-5 मेगापिक्सेल का कैमरा है।
माइक्रोमैक्स कैनवस 1
5499 रु कीमत वाले माइक्रोमैक्स कैनवस 1 में भी 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन के बैक में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। इसमें 2500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
माइक्रोमैक्स इन्फिनिटी एन12 ब्लू
माइक्रोमैक्स इन्फिनिटी एन12 ब्लू की कीमत 6699 रु है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप एसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल और बैक दोनों में 13+5 मेगापिक्सेल के दो कैमरें हैं।
कार्बन के9 स्मार्ट ईको
कार्बन के9 स्मार्ट ईको की कीमत सिर्फ 3499 रु है। कार्बन के9 स्मार्ट ईको में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि इसके फ्रंट में 5 और बैक 2 मेगापिक्सेल का कैमरा है।
कार्बन के9 कवच
कार्बन के9 कवच का प्राइस 3599 रु है। कार्बन के9 कवच में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि इसके बैक 5 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन की डिस्प्ले 5 इंच की है।
कार्बन युवा 2
6334 रु कीमत वाले कार्बन युवा 2 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप एसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 2250 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि इसके बैक 5 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन की एचडी डिस्प्ले 5 इंच की है।
लावा जेड51
लावा जेड51 की कीमत 5000 रु है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप एसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 2550 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके फ्रंट और बैक दोनों में 5-5 मेगापिक्सेल के कैमरे हैं। फोन की डिस्प्ले 5 इंच की है।
लावा आयरिस अल्फा एल
4999 रु कीमत वाले इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बैक में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा है। लावा आयरिस अल्फा एल की डिस्प्ले 5.5 इंच की है।
लावा जेड62
लावा जेड62 की कीमत 6499 रु है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे आप एसडी कार्ड की सहायता से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 3380 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले 6 इंच की है।
यहां सभी स्मार्टफोन की बताई गई कीमत फ्लिपकार्ट पर दी हुई है। आपको इन स्मार्टफोन्स पर फ्लिपकार्ट पर कैशबैक भी मिल सकता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications