नई दिल्ली, जनवरी 2। रिलायंस जियो ने पिछले महीने अपने जियोफोन ऑल-इन-वन प्लान्स की कीमतों में भी बदलाव किया। कंपनी ने अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान की कीमत बढ़ाने के कुछ दिनों बाद जियो फोन के प्लान्स भी महंगे कर दिए थे। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने तीन जियो फोन प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की थी। साथ ही कंपनी ने एक नए प्लान की भी घोषणा की। अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि जियो फोन प्लान केवल जियो फोन में ही काम करते हैं। आगे जानिए इसके 899 रु और बाकी प्लान्स की डिटेल।
899 रु वाला प्लान
हाल ही में जियो ने 899 रु वाला प्लान पेश किया। इस प्लान में 749 रुपये के जियो फोन प्लान के समान बेनेफिट मिलते हैं। कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ा कर 899 रुपये कर दी है। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है और यह हर 28 दिनों के साइकिल लिए 2 जीबी मोबाइल डेटा के साथ आता है।
जानिए बाकी फायदे
आपको 336 दिनों के लिए कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। अतिरिक्त बेनेफिट में असीमित वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 50 एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिल सकता है।
ये है नया प्लान
रिलायंस जियो ने 152 रुपये का जियोफोन प्लान जोड़ा है। नया प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 0.5 जीबी मोबाइल डेटा मिलता है। जियोफोन यूजर्स को नए प्लान के साथ 300 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।
ये हैं बाकी प्लान
पहला जियो फोन प्लान जिसकी कीमत संशोधित की गयी है, वह 155 रुपये का प्लान है। इसकी कीमत अब 186 रुपये है और यह 28 दिनों की अवधि के लिए 1 जीबी दैनिक डेटा के साथ आता है। इसमें प्रति दिन 100 एसएमएस, असीमित वॉयस कॉलिंग और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है। पहले 186 रुपये की कीमत वाले जियो फोन प्लान की कीमत अब 222 रुपये होगी। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। जियो फोन यूजर्स को 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।
125 रु वाला प्लान
125 रु वाले प्लान में आपको 23 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, जिसमें रोज आधा जीबी डेटा मिलेगा। आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस का फायदा ले सकते हैं। साथ ही आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। कंपनी के पास 91 रु और 75 रु वाले दो और प्लान हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
