नयी दिल्ली। अगर आप अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय निवेशक सिर्फ अपने मोबाइल से ही अमेरिकी शेयर बाजार में पैसा लगा सकेंगे। आपके पास होगा गूगल, अमेजन और फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में पैसा लगा कर तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका। भारतीय निवेशकों को एक खास ग्लोबल इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से अमेरिकी शेयर बाजार में इन कंपनियों में निवेश करने का मौका मिलेगा। दरअसल ड्राइववेल्थ, जो वैश्विक डिजिटल ट्रेडिंग तकनीक में एक प्रमुख अमेरिकी कंपनी है, ने विनवेस्टा लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। विनवेस्टा हाल ही में लॉन्च हुआ यूके स्थित वैश्विक निवेश प्लेटफॉर्म है, जो भारत और अमेरिका में अपनी सेवाएं देता है। विनवेस्टा ड्राइववेल्थ की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से भारतीय निवेशकों को एक मोबाइल ऐप के माध्यम से अमेरिकी शेयर बाजार तक पहुंचने में मदद करेगी। यानी आप अपनी पसंदीदा अमेरिकी कंपनियों में एक मोबाइल ऐप से निवेश कर सकेंगे।
विनवेस्टा ने लॉन्च किया ऐप
विनवेस्टा ने एंड्रॉइड के माध्यम से इस प्रकार अपना ऐप लॉन्च किया है, जिसकी भारत में विशेष रूप से 95 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है, जिसमें लगभग 75 फीसदी ऑनलाइन एक्टिविटी मोबाइल फोन पर ही होती है। बता दें कि फर्म ने ड्राइववेल्थ की मदद से इस साल के अंत में यूके में भी अपनी तकनीक को शुरू करने की योजना बनाई है। विनवेस्टा और ड्राइववेल्थ की साझेदारी से भारतीयों को वैश्विक स्तर पर निवेश करने में आसानी होगी। आम तौर पर जितना निवेश विदेशी निवेशक भारत में करते हैं उतना भारतीय निवेशक विदेश में नहीं कर पाते।
भारतीय निवेशकों के लिए गोल्डन चांस
विनवेस्टा के फाउंडर और सीईओ स्वास्तिक निगम कहते हैं कि यह काफी आश्चर्यजनक है कि 0.1 फीसदी से भी कम भारतीय पैसा देश के बाहर निवेश किया जाता है। वे कहके हैं कि कोरोना का भारतीय पोर्टफोलियो पर काफी प्रभाव पड़ा है और अमेरिकी बाजारों में तेज वापसी से घरेलू पूर्वाग्रह को बनाए रखने की परेशानी सामने आई है। ऐसे में भारतीयों के सामने निवेश का नया दरवाजा खुलना एक बेहतर पहल होगी। ड्राइववेल्थ की एपीआई-बेस्ड तकनीक और विनवेस्टा टेक टीम ने बेहद मुश्किल परिस्थितियों के बीच अमेरिकी बाजार में निवेश को सफल बना दिया है।
ड्राइववेल्थ ने काफी बढ़ा लिया अपना दायरा
ड्राइववेल्थ ने विश्व स्तर पर 6 महाद्वीपों में साझेदारी की है, जिसके जरिए भारत, अमेरिका, नाइजीरिया और ब्राजील के सभी तरह के निवेशकों के लिए अमेरिकी बाजार में निवेश का रास्ता खुला है। साथ ही इसने यूरोप में Revolute के साथ मिल कर एक शानदार पेशकश की है। वहीं ड्राइववेल्थ के सीईओ रॉबर्ट कॉरट्राइट ने अपनी टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर विनवेस्टा को मिलने पर खुशी जाहिर की है। क्योंकि इससे भारत के निवेशक अमेरिकी स्टॉक तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
