नई दिल्ली, जुलाई 3। शेयरों से पैसा कमाना बहुत आसान है। मगर ऐसा भी नहीं है कि हर कोई शेयर बाजार से फायदा उठा सके। शेयर बाजार में निवेश के लिए खास जानकारी होनी चाहिए। आपको मालूम होना चाहिए कि कौन सी कंपनी का शेयर ऊपर जा सकता है। इसके लिए कंपनियों की हर छोटी से छोटी जानकारी रखना जरूरी है अगर आप इतनी जानकारी नहीं रख सकते और फिर भी शेयरों में पैसा लगाना चाहते हैं तो जानकारों की सलाह के मुताबिक स्टॉक चुनें। आफ इस तरीके से भी फायदा उठा सकते हैं। इस समय कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनके 54 फीसदी तक रिटर्न देने की संभावना है। यहां हम आपको उन शेयरों की जानकारी देंगे।
टाटा स्टील
बीते शुक्रवार को टाटा स्टील का शेयर 1136 रु पर बंद हुआ। मगर इसके लिए 1750 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी ये शेयर आपको करीब 54 फीसदी रिटर्न दे सकता है। टाटा स्टील टाटा ग्रुप की कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 1,36,571.25 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में इसका शिखर 1,246.80 रु और सबसे निचला स्तर 324.50 रु रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक
शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 640.30 रु पर बंद हुआ। मगर इसके लिए 780 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी ये शेयर आपको करीब 22 फीसदी रिटर्न दे सकता है। आईसीआईसीआई बैंक देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 4,43,404.75 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में इसका शिखर 679.30 रु और सबसे निचला स्तर 334.00 रु रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का शेयर 424.55 रु पर बंद हुआ। मगर इसके लिए 500 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी ये शेयर आपको करीब 18 फीसदी रिटर्न दे सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 3,78,894.38 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में इसका शिखर 442.00 रु और सबसे निचला स्तर 175.55 रु रहा है।
टाटा मोटर्स
शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 344.20 रु पर बंद हुआ। मगर इसके लिए 405 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी ये शेयर आपको करीब 17.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है। टाटा मोटर्स देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 1,14,500.81 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में इसका शिखर 360.65 रु और सबसे निचला स्तर 100.45 रु रहा है।
टीसीएस
बीते शुक्रवार को टीसीएस का शेयर 3325.55 रु पर बंद हुआ। मगर इसके लिए 3,750 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी ये शेयर आपको करीब 12.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है। टीसीएस भी टाटा ग्रुप की कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 12,30,138.03 करोड़ रु है। ये देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। पिछले 52 हफ्तों में इसका शिखर 3,399.00 रु और सबसे निचला स्तर 2,096.10 रु रहा है। शेयर बाजार में निवेश से पहले जान लीजीए कि यहां जोखिम भी रहता है। किसी एक्सपर्ट या ब्रोकिंग फर्म की सलाह को अंतिम नतीजे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यानी यहां नुकसान की संभावना भी बनी रहती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
