नई दिल्ली, फरवरी 16। बहुत से लोग पुराने सिक्के और नोट कलेक्ट करते हैं। आपने भी अपने आस पास ऐसे लोग देखे होंगे। पर ये सिर्फ शौक नहीं बल्कि कमाई का भी एक मौका होता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जो पुराने नोट या सिक्कों को कलेक्ट करते हैं, तो यह शौक आपको करोड़ों रुपये की कमाई करवा सकता है। जी हां कुछ पुराने सिक्के और नोट ऐसे होते हैं, जिनकी वैल्यू आज के समय में बहुत अधिक है। दरअसल समय के साथ ऐसे नोट और सिक्के बहुत ज्यादा दुर्लभ हो गए हैं, जिनसे कमाई की जा सकती है। इन सिक्कों और नोट की दुर्लभता ही इन्हें महंगा बना देती है। ऐसे ही एक सिक्के की जानकारी हम आपको यहां देंगे।
एंटीक होते हैं ऐसे सिक्के और नोट
बहुत से लोग आपने ऐसे देखे होंगे, जो एंटीक चीजों को कलेक्ट करते हैं। इनमें सिक्के और नोट भी होते हैं। ऐसे लोग दुर्लभ सिक्कों के लिए भारी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते हैं। आज हम आपको 1 रुपये के एक ऐसे सिक्के के बारे में बताएंगे, जिसके बदले आपको 10 करोड़ रु तक मिल सकते हैं। ये 1 रुपये का सिक्का है। मगर 10 करोड़ रुपये की कीमत मिल रही है तो काफी यूनीक होगा ही।
कितना पुराना है सिक्का
सबसे पहले बता दें कि यह सिक्का अंग्रेजों के जमाने का है। साल की बात करें तो यह सिक्का 1885 का बना हुआ है। यदि किसी के पास 1 रु का 1885 वाला सिक्का हो तो उसे 10 करोड़ रु तक मिल सकते हैं। ऐसे सिक्के को आप ऑनलाइन नीलामी के लिए रख सकते हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन सेल में इस सिक्के के बदले आपको करीब 10 करोड़ रु तक मिल सकते हैं।
एक व्यक्ति को मिले 10 करोड़ रु
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि कुछ समय पहले एक ऑनलाइन ऑक्शन हुई थी, जिसमें सन 1885 के एक रुपये के सिक्के के बदले एक व्यक्ति को बकायदा 10 करोड़ रुपये मिले। इस सिक्के को बेचने वाला शख्स मिनटों में करोड़पति बन गया। ऐसे सिक्के जिन साइटों पर बेचे और खरीदे जा सकते हैं उनमें क्विकर, ईबे, ओएलएक्स, इंडियनकऑइनमिल, इंडियामार्ट और कॉइनबाजार आदि शामिल हैं।
क्या करना होता है
जिन साइटों का जिक्र हमने ऊपर किया है आपको उन पर एक सेलर के रूप में रजिस्टर करना होता है। जैसे मान लीजिए कि पुराने सिक्कों की नीलामी करनी है तो आप ओएलएक्स पर विजिट करें और वहां अपनी लॉग इन आईडी बनाएं। इसी तरह आप इंडियामार्ट पर भी ऐसा अकाउंट बना सकते हैं और सिक्के की नीलामी कर पैसे कमा सकते हैं।
जानिए आरबीआई का नया नियम
जिस किसी साइट पर जिस सिक्के या नोट की नीलामी करनी है उसकी फोटो आपको उसी साइट पर अपलोड करनी होगी। मगर ध्यान रहे कि इस तरह की डील आपके (बेचने वाले) और खरीदने वाले के बीच होगी। इसमें आरबीआई की कोई भूमिका नहीं होगी। आरबीआई ने पिछले कुछ समय पहले साफ किया था कि उसका ऐसी डील्स में कोई रोल नहीं होता। इसलिए सावधानी से ऐसी डील्स करें। पर यदि आप डील करके कोई एंटीक सिक्का या नोट बेच लें तो मालामाल हो सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
