सस्‍ते में सोना खरीदने का बढ़िया मौका, हाई प्राइस से करीब 11189 रु की लुढ़की कीमत

सोने-चांदी खरीदने का शानदार मौका है। ऑल टाइम हाई प्राइस से सोना काफी सस्‍ता हो चुका है। तो इस वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके ल‍िए राहत भरी खबर है।

नई द‍िल्‍ली: सोने-चांदी खरीदने का शानदार मौका है। ऑल टाइम हाई प्राइस से सोना काफी सस्‍ता हो चुका है। तो इस वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके ल‍िए राहत भरी खबर है। वहीं अगर इस साल की बात करें तो सोना 5000 रुपये से ज्‍यादा सस्ता हो चुका है। 31 द‍िसंबर को सोना 50202 रुपये/10 ग्राम पर था और चांदी 67383 रुपये/ किलो ग्राम पर था। लेकिन बीते कल शुक्रवार से तुलना करें तो सोना 44937 रुपये/10 ग्राम और चांदी 66815 रुपये/ किलो ग्राम पर रहा है। ऐसे में इस साल सोना 5265 रु सस्‍ता हुआ और चांदी 568 रु लुढ़की

Great Opportunity To Buy Gold In The Cheap The Price Fell From The High Price To Around Rs 11189

हर शहर के सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जानने का तरीका

5 दिन में गिरा सोने का भाव
इस सप्‍ताह की बात करें तो प‍िछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को म‍िली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 15 मार्च के बंद भाव से लेकर 19 मार्च तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्‍ताह सोने-चांदी की कीमत में गि‍रावट आई है। सोने के हाजिर भाव में 109 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 150 रु की ग‍िरावट आई। जबक‍ि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 11189 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 8198 रु जबरदस्‍त ग‍िरावट रही है।

 सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी लुढ़की

सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी लुढ़की

15 मार्च सोमवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 44827 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44828 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66535 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66965 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

16 मार्च मंगलवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 44926 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44861 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67304 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66940 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

17 मार्च बुधवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 44965 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44791 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66527 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66654 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

18 मार्च गुरुवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 45253 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44861 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67590 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67049 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

19 मार्च शुक्रवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 45096 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44937 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66707 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66815 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

 गोल्‍ड ऑल टाइम हाई से 11189 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 8198 रु लुढ़की

गोल्‍ड ऑल टाइम हाई से 11189 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 8198 रु लुढ़की

देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्‍त में बीते कल शुक्रवार को सोना 44937 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 66815 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 11189 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 8198 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।

 सोने में ग‍िरावट की बड़ी वजह

सोने में ग‍िरावट की बड़ी वजह

1. इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कटौती का सीधा असर गोल्ड और सिल्वर मार्केट पर पड़ रहा है।
2. डॉलर इंडेक्स भी इन वजहों में से एक है। यह जब गिर रहा था तो सोने का रेट चढ़ रहा था। अब यह संभालता हुआ दिखाई दे रहा है। डॉलर इंडेक्स अब 91 पर आ गया है। इसका असर सोने के भाव पर पड़ रहा है।
3. यूएस में बांड यील्ड का बढ़ना है। यह अब 1.4 फीसद पर पहुंच गया है। जब बांड यील्ड का बढ़ना गोल्ड के लिए नेगेटिव होता है। महामारी को लेकर लोगों की चिंताएं अब कम हो रही हैं, इससे भी सोने के रेट में गिरावट है।
4. ईटीएफ में मुनाफवसूली
5. निवेश के लिहाज से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सोने के बजाय लोगों ने पैसा थोड़ा जोखिम वाली जगहों पर लगाया है, जैसे कि बिटक्वान और इक्विटी। बिटक्वाइन और इक्विटी दोनों में इधर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। गोल्ड और सिल्वर का रेश्यो कम हुआ है। चीन, सिंगापुर, हांगकांग में सोने की मांग बढ़ी है और भाव गिरने से घरेलू मार्केट में खरीदारी बढ़ेगी। वहीं चांदी 63000 से 71000 के बीच रह सकती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+