
Discount on Gold : पिछले कुछ समय से सोने के दामों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। इसी बीच डीलर्स की तरफ से शादियों के मौजूदा सीजन में सोने पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। डीलर्स सोने पर अच्छे ऑफर की पेशकश कर रहे हैं। शादियों का सीजन पूरे जोरों पर है। भारत में शादी के सीजन में सोने की डिमांड काफी हाई रहती है। इसी दौरान सोना भी 9 महीने के उच्चतम स्तर (54,340 रुपये प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच चुका है। वहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत 54,156 रुपये पर चल रही थी। सोने के दामों पर कितनी छूट मिल रही है, इसकी जानकारी हम आपको देंगे।
दो महीनों में उछले दाम
शादियों का सीजन चल रहा है, जिसके चलते सोने की मांग बढ़ जाती है। बीते 2 महीनों में देखें तो सोने का रेट 49,000 रुपये से बढ़ कर 54,300 रुपये पर पहुंच गया है। ये प्रति 10 ग्राम का रेट है। यानी दो महीनों में सोना 5000 रुपये से अधिक (प्रति 10 ग्राम) महंगा हुआ है। हालांकि बढ़ती कीमतों ने सोने की मांग को कम किया है। इसीलिए डीलर्स अब सोने पर डिस्काउंट दे रहे हैं। सोने पर 20 डॉलर प्रति औंस का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
और बढ़ सकते हैं दाम
ग्लोबल मार्केट में देखें तो इस समय सोना 1793 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने की अब भी संभावना है। वहीं मैक्रो इकोनॉमिक डेवलपमेंट के कारण निवेशक सोने में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। अब 14 दिसंबर को फेडरल रिजर्व की बैठक होने जा रही है। उस बैठक में ब्याज दरों पर फैसला लिया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिर से सोने के दामों में उछाल आ सकती है।
शुक्रवार को कैसा रहा रेट
शुक्रवार को देखें तो सर्राफा बाजार (दिल्ली) में सोना सस्ता हुआ। इसका दाम 30 रुपये घटा और 54,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को सोना 54,335 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी का भाव 558 रुपये बढ़ा। इसका रेट 67,365 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
क्या कहते हैं जानकार
जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों कुछ गिरावट रुपये के मजबूत होने से आई है। मगर अब निवेशक अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक पर नजर गढ़ाए हुए हैं। इसमें ब्याज दरों में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मुद्रास्फीति के आंकड़े भी महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं।
सोने की शुद्धता
क्या आप जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है? नहीं जानते तो बता दें कि 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications