नई दिल्ली, अगस्त 2। अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर एक नयी सेल चल रही है। इस सेल में मोबाइलों पर खास ऑफर पेश किया गया है। आपको वनप्लस, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल जाएगी। इस सेल में आपको वनप्लस नॉर्ड 2 5जी 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा। ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसी मोबाइल पर उपलब्ध अन्य ऑफर्स में 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान के साथ-साथ 1,799 रुपये तक की कम्प्लीट फोन प्रोटेक्शन भी शामिल है। जानिए बाकी स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर की डिटेल।
सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी
सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी प्रिज्म डॉट ब्लैक और ग्रे के दो रंगों में मिल रहा है। इन कलर ऑप्शनों पर आपको सेल में 20% तक की छूट मिलेगी। अमेजन की सेल में मौजूद जिन अन्य मोबाइलों पर छूट मिल रही है उनमें एफ19 प्रो+ 5जी शामिल है। इस फोन पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं वीवो एक्स60 पर आप 5,000 तक की छूट ले सकते हैं।
वनप्लस नॉर्ड 2 5जी के फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड 2 5जी मोबाइल में सोनी आईएमएक्स 766 ट्रिपल (50 मेगापिक्सेल, 8 मेगापिक्सेल और 2 मेगापिक्सेल) कैमरा सेट अप है। कैमरा 1080पी पर 30/60 एफपीएस पर वीडियो रिकॉर्ड करेगा। 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा 1080पी पर 30/60 एफपीएस पर वीडियो रिकॉर्ड करता है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 प्रोसेसर पर चलेगा। फोन में 6.43-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सेल है।
सैमसंग गैलेक्सी एम42 के फीचर्स
इस 5जी मोबाइल में 4-कैमरा सेट अप (48 मेगापिक्सेल, 8 मेगापिक्सेल, 5 मेगापिक्सेल, 5 मेगापिक्सेल) है जिसमें मुख्य कैमरा, अल्ट्रा वाइड कैमरा और डेप्थ कैमरा शामिल है। फोन में 20 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा शामिल है। ये फोन तेज स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है। फोन में लंबे समय तक चलने वाली 5000 एमएएच की बैटरी और एक वर्सेटाइल 48 मेगापिक्सेल क्वाड कैमरा है। फोन में सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू 6.6 डिस्प्ले है।
वीवो एक्स60
वीवो एक्स60 मोबाइल में 48 मेगापिक्सेल+13मेगापिक्सेल+13मेगापिक्सेल का रियर कैमरा, 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 128 जीबी, 33डब्लू फ्लैश चार्जिंग, 16.65 सेमी (6.56") एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4300 एमएएच की बैटरी है। फोन में डुअल सिम और 8 जीबी रैम के लिए स्लॉट हैं। फोन की इंटरनल मेमोरी 128 जीबी है।
ओप्पो एफ19 प्रो+ 5जी
ओप्पो एफ19 प्रो+ 5जी में 2400x1080 पिक्सल के साथ 6.43 इंच (16.3 सेंटीमीटर) फुल एचडी+ सुपर एमोलेड पंच होल डिस्प्ले है। मोबाइल में बड़ी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8% और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 है। मोबाइल की एडिटेक डाइमेंशन 800 यू 5 जी डुअल 5 जी या 4 जी सिम को सपोर्ट करती है। पावरफुल 2.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर एलपीडीडीआर 4x मेमोरी और लेटेस्ट यूएफएस 2.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। ओप्पो के इस फोन में 50 वाट फ्लैश चार्जिंग तकनीक के साथ 4310 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications