नयी दिल्ली। कार कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर्स एक साथ पेश किए हैं। कार कंपनियां अपनी फैक्ट्रियों को शुरू करने के साथ ही ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती हैं। इन कंपनियों के प्लांट 6 हफ्तों से ज्यादा समय से बंद हैं और पिछले महीने सेल्स भी जीरो तक गिर गई। अब ये कंपनियां धीरे-धीरे प्रोडक्शन शुरू कर रही हैं और सेल्स को फिर से पटरी पर लाने के लिए डिस्काउंट, ईएमआई पर छूट और शानदार कार मॉडलों के रेट कम तक कर रही हैं। जिन कार कंपनियों की तरफ से ऑफर्स दिए जा रहे हैं उनमें हुंडई, रेनॉल्ट, होंडा, वॉक्सवैगन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स औ स्कोडा ऑटो शामिल हैं। इनमें कुछ ऐसे ऑफर्स भी शामिल हैं जिनके तहत आपको खरीदने पर शुरुआती 12 महीने तक कोई भी ईएमआई नहीं चुकानी होगी। आइये जानते हैं इन सभी ऑफर्स के बारे में विस्तार से।
वॉक्सवैगन ने कम किए दाम
वोक्सवैगन ने पोलो टीएसआई एडिशन (हाईलाइन प्लस एमटी वेरिएंट) की कीमतें 13,000 रुपये से घटाकर 7.89 लाख रुपये और वेंटो की कीमत 1 लाख रुपये से घटा कर 10.99 लाख रुपये कर दी है।
हुंडई के दमदार ऑफर्स
हुंडई ग्राहक शुरुआती 3 महीनों में कम ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। बाकी बैलेंस 3, 4 या 5 साल में ईएमआई में चुकाया जा सकता है। ये हुंडई की 5 स्कीमों में से एक है। इसकी एक स्कीम के तहत आपके पास 8 सालों तक में भुगतान करने का मौका होगा। इसके अलावा हुंडई डीलर सैंट्रो, ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, एलीट आई 20 और एलांट्रा पर 40,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के अलावा 10,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये के बीच सीधे कैश छूट तक दे रहे हैं।
रेनॉल्ट का ‘Buy Now Pay Later’ ऑफर
रेनॉल्ट 'बाय नाउ पे लेटर' ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत ग्राहक मई में रेनॉल्ट कार खरीद सकते हैं और 3 महीने बाद अपनी ईएमआई का भुगतान शुरू कर सकते हैं। आप ऑफर का बेनेफिट सीधे डीलरशिप, रेनॉल्ट इंडिया की वेबसाइट या माय रेनॉल्ट ऐप पर लिया जा सकता है। कंपनी के ऑफर्स में कैश ऑफर, एक्सचेंज बेनेफिट और 60000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट शामिल है। कंपनी एक्सचेंज बोनस ऑफर भी दे रही है।
होंडा दे रही 1 लाख रु तक के बेनेफिट
होंडा 32,000 रुपये के बेनेफिट के साथ अमेज़ कॉम्पैक्ट सेडान बेच रही है, जिसमें चौथे और पांचवें वर्ष के लिए एक्सटेंडेड वारंटी और कार एक्सचेंज पर अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। सिटी मिड-साइज सेडान पर होंडा 1 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है, जिसमें 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है।
मारुति और टाटा के जोरदार ऑफर
कार मार्केट की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी लगभग पूरी रेंज पर 10,000 रुपये से 45,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। वहीं टाटा हैरियर, टियागो और टिगोर पर आप 25,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक की बेनेफिट स्कीम का फायदा उठा सकते हैं, जिसमें नकद छूट भी शामिल है। देश के कई हिस्सों में कार शोरूम खुल चुके हैं, खासकर ग्रीन और ऑरेंज जोन में, पर कई कंपनियों ने ऑनलाइन शोरूम भी लॉन्च किए हैं, जिसके जरिए आप ऑनलाइन कार बुक कर सकते हैं। रेड जोन से की गई कार बुकिंग के लिए लॉकडाउन खत्म होने के बाद डिलिवरी की जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
