नई दिल्ली, फरवरी 3। बजट एयरलाइन इंडिगो ने 'वैक्सी फेयर' ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत यात्रियों को फ्लाइट टिकट पर 10 फीसदी की छूट मिल रही है। मगर ये लाभ इंडिगो एयरलाइन में घरेलू यात्रा करने वाले लोग ही उठा सकते हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपका वैक्सीनेटेड होना जरूरी है। इंडिगो में यात्रा करने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया अपना कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट या आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप पर अपना वैक्सीन स्टेटस दिखाना होगा। ये काम उन्हें हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर पर करना होगा।
सर्टिफिकेट नहीं दिखाया तो क्या होगा
सर्टिफिकेट नहीं दिखाए जाने पर किराए और चेंज फीस में लागू अंतर आपसे वसूल किया जा सकता है। ऑफर तभी मान्य होगा जब यात्री इंडिगो की वेबसाइट पर टिकट बुक करेगा। अब जानते हैं कि फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट का फायदा लेने का प्रोसेस क्या है। इसके लिए इंडिगो की साइट पर जाकर वहां वैक्सी फेयर ऑप्शन चुनें। अपने एराइवल और डिपार्चर डेस्टिनेशन की डिटेल डालते समय वैक्सी फेयर विकल्प चुनें।
वैक्सीन का चुनाव करें
फिर आपको एक सिलेक्शन करना है। इनमें पहली या दूसरी खुराक चुननी होगी। वह डोज चुनें जिसे आपने प्रोसीड के लिए ले ली है। पसंदीदा फ्लाइट चुनें। अपना ऑनवार्ड और रिटर्न उड़ान फ्लाइट चुनें और आगे प्रोसेस जारी रखें। इसके बाद लाभार्थी आईडी डिटेल दर्ज करें। एक वैलिड लाभार्थी रेफ्रेंस आईडी अनिवार्य है। यहां इसकी सारी डिटेल दर्ज करें।
बुकिंग कंप्लीट
ऊपर बताई गई प्रोसेस पर आपकी बुकिंग पूरी हो चुकी होगी। वैक्सी फेयर सफलतापूर्वक लागू कर दिया जाएगी और आपकी बुकिंग पूरी हो गई है। ध्यान रहे कि यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आपका कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट ले जाना आवश्यक है, या हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर / बोर्डिंग गेट पर आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप पर अपने वैक्सीन स्टेटस को दिखाना होगा। ऐसा न करने पर आपको फ्लाइट में चढ़ने से इनकार किया जा सकता है।
15 दिन तक मिलेगा फायदा
बुकिंग की तारीख से 15 दिनों से अधिक की यात्रा वाली तिथियों के लिए वैक्सीनेशन छूट लागू है। यह ऑफर चुनिंदा टिकटों पर उपलब्ध है। जैसे कि वन-वे, राउंड-ट्रिप और मल्टी-सिटी फ्लाइट्स पर लागू है। हालांकि, यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं है।
इंडिगो की नयी फ्लाइटें
पिछले साल इंडिगो ने ग्वालियर को अपनी 70वीं घरेलू डेस्टिनेशन घोषित किया था। एयरलाइन ने 1 सितंबर से ग्वालियर से दिल्ली और इंदौर के लिए सीधी उड़ानों के लिए एटीआर विमानों का संचालन शुरू किया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा था कि ग्वालियर के साथ सीधा संबंध 6ई नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत में शहर के ओवरऑल हवाई एक्सेस को भी मजबूत करेगा। 1 सितंबर से इंडिगो ने ग्वालियर से मध्य प्रदेश और दिल्ली (दिल्ली-ग्वालियर और इंदौर-ग्वालियर रूट) को जोड़ने वाली दैनिक उड़ानें शुरू की। अगस्त में इंडिगो ने 6ई नेटवर्क पर 68वें घरेलू गंतव्य बरेली से भी उड़ान शुरू की। इंडिगो ने गुरुवार को कहा था कि वह सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान देहरादून, इंदौर और लखनऊ सहित शहरों को जोड़ने वाली आठ नई घरेलू उड़ानें शुरू करेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications