नयी दिल्ली। फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन कंपनियों की तरफ से काफी जबरदस्त ऑफर दिए गए। साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में भी ग्राहकों को जम कर बढ़िया-बढ़िया डील्स मिलीं। फेस्टिव सीजन में नो कॉस्ट या लो ईएमआई, डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ढेर सारे ऑफर्स मौजूद थे। अगर आप उन ऑफर्स का फायदा उठाने से चूक गए या किसी वजह से अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में सस्ते स्मार्टफोन नहीं खरीद सके तो निराश न हों। आपके पास अभी सस्ते स्मार्टफोन खरीदने का मौका है। सैमसंग, वनप्लस और रियलमी के शानदार स्मार्टफोन पर आपको अभी भी ठीक-ठाक डिस्काउंट मिल सकता है। आइए जानते हैं किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
वनप्लस नॉर्ड पर 1000 रु
यहां हम आपको उन स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी देंगे जिनकी कीमत 30000 रु के अंदर-अंदर है। इन्हीं में पहला फोन है वनप्लस नॉर्ड। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर आप 1000 रु बचा सकते हैं। हालांकि ये डिस्काउंट एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईएमआई और डेबिट कार्ड से मिलेगा। इस फोन की कीमत 27,999 रु है, पर डिस्काउंट के साथ ये आपको 26,999 रु में पड़ जाएगा। ये ऑफर इस समय अमेजन पर मिल रहा है। पोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सेल क्वाड (4) रियर कैमरा सेटअप दिया है। स्मार्टफोन 6.44 इंच फ्लूड एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। इसमें स्नैपड्रैगन 765जी 5जी प्रोसेसर के साथ पावर के लिए 4115 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
रियलमी दे रही 17,399 रु तक बचाने का मौका
आपको रियलमी एक्स 3 या रियलमी एक्स 3 सुपरजूम वेरिएंट पर फ्लिपकार्ट पर 3000 रु का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही आपको 14,399 रु एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। यानी आपके पास इन स्मार्टफोन्स पर 17,399 रु बचाने का मौका है। बता दें कि इनकी कीमत 24,999 रु है। यदि आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा न भी उठा पाएं तो 3000 रु के डिस्काउंट के साथ आप ये फोन 21,999 रु में खरीद सकते हैं। इस फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ये फोन 120 हर्ट्ज़ फुलएचडी+ डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा फोन में 4200 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए51 पर बचाएं 2000 रु
सैमसंग गैलेक्सी एम51 भी शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपके इस फोन पर पूरे 2000 रु का डिस्काउंट पाने का है। अमेजन पर आपको इस फोन की खरीदारी पर 2000 रु का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वैसे तो इस फोन की कीमत 24,999 रु है, पर आपको ये फोन 2000 रु के डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपये में मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन पर कुछ बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एमोलेड पैनल, स्नैपड्रैगन 730 जी चिपसेट और क्वाड (4) रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। ये दुनिया का इकलौता फोन है जिसमें 7000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
पोको एम2
पोको के एम2 स्मार्टफोन पर आपको 500 रु का डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को 10,499 रु में खरीद सकते हैं। पोको एम2 में मीडियाटेक जी80 प्रोसेसर के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
