नई दिल्ली, जनवरी 13। नए साल की शुरुआत के साथ ही रेनॉल्ट इंडिया ने इस महीने अपनी कार मॉडल रेंज पर कई डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है। रेनॉल्ट की कारों पर ये बेनेफिट आपको कैश छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बेनेफिट और लॉयल्टी बेनेफिट के रूप में मिल सकते हैं। बता दें कि रेनॉल्ट के अलावा और भी कई कार कंपनियां डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर चुकी हैं। इनमें मारुति, टाटा और होंडा शामिल हैं। आगे जानिए रेनॉल्ट की किस कार पर कितनी छूट दी जा रही है।
रेनॉल्ट क्विड
क्विड भारत में रेनॉल्ट के लाइनअप में सबसे किफायती मॉडल है और ग्राहक इसके 2022 मॉडल पर 5,000 रुपये (केवल 1.0-लीटर वेरिएंट) की नकद छूट और 2021 मॉडल पर 10,000 रुपये (0.8-लीटर वेरिएंट को छोड़कर) की नकद छूट का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का भी फायदा लिया जा सकता है। कॉर्पोरेट और ग्रामीण ऑफर क्रमश: 10,000 रुपये और 5,000 रुपये है। साथ ही केवल आरएक्सई 0.8-लीटर वेरिएंट पर 10,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है।
रेनॉल्ट काइगर
काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी पर रेनॉल्ट 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट दे रही है, जिसमें यदि आप अतिरिक्त रेनॉल्ट व्हीकल खरीदने की योजना बनाते हैं तो आपको नकद छूट या एक्सचेंज बेनेफिट का फायदा मिल सकता है। कॉर्पोरेट छूट और ग्रामीण ऑफर इस कार पर भी समान क्रमशः 10,000 रुपये और 5,000 रुपये ही हैं।
रेनॉल्ट ट्राइबर
ट्राइबर एमपीवी खरीदने की योजना बना रहे खरीदार इसके 2021 मॉडल पर 10,000 रुपये (आरएक्सई वेरिएंट को छोड़कर) की नकद छूट का लाभ उठा सकते हैं। एक्सचेंज लाभ 20,000 रुपये है जबकि आरएक्सई वेरिएंट पर लॉयल्टी बोनस 10,000 रुपये तय किया गया है। किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 5,000 रुपये का अनोखा ग्रामीण ऑफर उपलब्ध है। कॉर्पोरेट्स और पीएसयू की एक खास लिस्ट भी चुनिंदा वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट का विकल्प चुन सकती है।
रेनॉल्ट डस्टर
रेनॉल्ट डस्टर के सभी वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट (आरएक्सजेड 1.5 ट्रिम को छोड़कर) मिल रहा है। कॉर्पोरेट और सरकारी कंपनियों की लिस्ट के कर्मचारी 30,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट ले सकते हैं। वहीं ग्रामीण ऑफर 15,000 रुपये है।
मारुति कारों पर छूट
रेनॉल्ट के ये सारे ऑफर इसी महीने के लिए हैं। मारुति ने भी इस महीने कारों पर ऑफर पेश किया है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 को जनवरी 2022 में कुल 33,000 रुपये के बेनेफिट के साथ पेश किया गया है। जनवरी 2022 में मारुति ईको पर कुल 23,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। एस प्रेसो के पेट्रोल और सीएनजी बीएस 6 वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। वैगन आर पर 23,000 रुपये की छूट दी जा रही है। मारुति सेलेरियो पर जनवरी 2022 में 13,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर है। स्विफ्ट के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। मारुति डिजायर के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। इस कार पर 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications