नई दिल्ली। देश में पेट्रोल पंप की तरह ही अब एलएनजी पंप भी लगाने की शुरुआत हो गई है। सरकार इस परियोजना पर करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इस बात की जानकारी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) लंबी दूरी की परिवहन सेवा देने वाले वाहनों जैसे बस और ट्रक के लिए ईंधन का अच्छा विकल्प है। एक बार एलएनजी टैंक भराने के बाद ऐसे वाहन आराम से 600 किलोमीटर से लेकर 800 किलोमीटर तक जा सकते हैं। वहीं इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डीजल की तुलना में 30 फीसदी से लेकर 40 फीसदी तक सस्ता होना भी है। अभी देश में वाहन ईंधन के रूप में पेट्र्रोल, डीजल, सीएनजी के अलावा ऑटो एलपीजी का उपयोग हो रहा है। ऐसे में यह पेट्रोल पंप जैसे कारोबार का भी मौका देगा।
50 एलएनजी स्टेशंस का का शुरू हुआ
देश में शुरुआती 50 एलएनजी स्टेशंस के निर्माण शुरू हो गया है। वहीं प्लानिंग है कि आगामी 3 साल में निजी और सरकारी क्षेत्र में 1,000 एलएनजी स्टेशंस खोले जाएंगे, जिन पर करीब 10,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ऐसे में एलएनजी पंप खोलने का मौका लोगों के पास है। इच्छुक लोगों को पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा पेट्रोनेट और अन्य पेट्रोलियम कंपनियों की बेवसाइट से ज्यादा जानकारी लेना चाहिए।
20 एलएनजी स्टेशंस इंडियन ऑयल लगा रही
पहले 50 में से 20 एलएनजी स्टेशंस इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) लगा रही है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) 11, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड 11 और गेल 6 एलएनजी स्टेशन बना रही है। बाकी 2 एलएनजी पंप पेट्रोनेट एलएनजी स्थापित कर रही है। भारत में ईंधन के रूप में एलएनजी का पहली बार ट्रायल इंडियन ऑयल और टाटा मोटर्स ने 2015 में किया था। इसके बाद 2016 में पहली बार एलएनजी से चलने वाली बस लांच की गई थी। इसके बाद से ही एलएनजी का उपयोग का वाणिज्यिक तौर पर हो रहा है।
पढ़िए पेट्रोनेट का बयान
पेट्रोनेट एलएनजी ने अपने बयान में कहा गया है कि कंपनी पूरे देश में एलएनजी स्टेशन स्थापित करना चाहती है। इसमें देश के प्रमुख राजमार्ग के किनारे एलएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यदि इस प्रोजेक्ट में कोई ऑयल मार्केटिंग कंपनीज (ओएमसी), सीजीडी एंटिटीज या अन्य पार्टी भागीदार बनने की इच्छुक है, तो वे आवेदन कर सकते हैं। अगर आप पेट्रोनेट का पूरा बयान पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं-
https://www.petronetlng.com/PDF/Media%20Release_PLL_04.06.2020.pdf
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
