सोने-चांदी खरीदने का शानदार मौका है। ऑल टाइम हाई प्राइस से सोना काफी सस्ता हो चुका है। तो इस वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए राहत भरी खबर है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी खरीदने का शानदार मौका है। ऑल टाइम हाई प्राइस से सोना काफी सस्ता हो चुका है। तो इस वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। वहीं अगर इस साल की बात करें तो सोना 5000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर को सोना 50202 रुपये/10 ग्राम पर था और चांदी 67383 रुपये/ किलो ग्राम पर था। लेकिन बीते कल शुक्रवार से तुलना करें तो सोना 44655 रुपये/10 ग्राम और चांदी 64658 रुपये/ किलो ग्राम पर रहा है। ऐसे में इस साल सोना 5547 रु सस्ता हुआ और चांदी 2725 रु लुढ़की है।

50000 रुपये मिलेगा : बस बेचना होगा ये 100 रुपये का पुराना नोट, जानिए कैसे
5 दिन में जबरदस्त गिरा सोने का भाव
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 22 मार्च के बंद भाव से लेकर 26 मार्च तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने के हाजिर भाव में 137 रु की कमी आई है जबकि चांदी 1159 रु की गिरावट आई। जबकि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 11471 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 10355 रु जबरदस्त गिरावट रही है।
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी लुढ़की
22 मार्च सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44789 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44847 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65732 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65817 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
23 मार्च मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44869 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 45003 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65799 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65787 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
24 मार्च बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44895 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44886 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64853 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65100 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
25 मार्च गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44900 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44880 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64729 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 64281 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
26 मार्च शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44710 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44655 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64750 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 64658 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 11471 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 10355 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कल शुक्रवार को सोना 44655 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 64658 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 11471 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 10355 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications