GRAP-4 in Mumbai: इन दिनों देश की आर्थिक राजधानी पर भी प्रदूषण के बादल मंडरा रहे हैं। मुंबई में हवा की क्वालिटी खराब होने की वजह से कई जगहों पर GRAP-4 (Pollution Emergency Protocol) लागू कर दिया गया है। इन इलाकों में शामिल हैं, बोरीवली ईस्ट, चाकला- अंधेरी ईस्ट, नेवी नगर,मझगांव, देवनार, मालाड, मुलुंड और पवई जैसे हाई प्रदूषण वाले क्षेत्रों में यह सख्ती की गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, GRAP-4 लगने के बाद कंस्ट्रक्शन और धूल मिट्टी वाले कामों पर बिल्कुल रोक लगा दी गई है। इस वजह से 50 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट को स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किया गया है। वहीं, छोटे स्तर पर मार्बल कटिंग यूनिट्स, बेकरी को साफ-सफाई रखने के निर्देश दी गए हैं।
बीएमसी की कार्रवाई तेज, टीमें लगातार निगरानी में
बीएमसी ने हर वार्ड में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं। इन टीमों में इंजीनियर, पुलिसकर्मी और GPS ट्रैक्ड वाहन शामिल हैं, ताकि किसी भी गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। ताजा जांच में 70 साइटों का निरीक्षण किया गया, 53 साइटें नियम तोड़ते पाई गई। सभी को तुरंत नोटिस देकर काम रोकने का आदेश मिला
AQI 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी तक पहुंचा
शहर के कई इलाकों में AQI 250 से 350+ के बीच दर्ज किया गया है, जिससे धुंध छाई हुई है, सांस लेने में परेशानी, बच्चों और बुजुर्गों में खांसी बढ़ी, आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायतें आईं, डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि प्रदूषण संवेदनशील लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।
कांग्रेस ने पेश किया 'Mumbai Clean Air Action Plan'
मुंबई कांग्रेस ने प्रदूषण को लेकर अपना एक्शन प्लान जारी किया है। इसकी मुख्य बातें साफ हवा को 'मौलिक अधिकार' घोषित करने की मांग, पूरे शहर में 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग, 'Green Mumbai 2030' के तहत लाखों पेड़ लगाने की योजना, बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स के आसपास ग्रीन जोन बनाना, स्कूलों में एयर प्यूरीफायर लगाने की सिफारिश, मजदूरों के लिए N95 मास्क अनिवार्य करने के सुझाव।
लंबे समय में सुधार कैसे होगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर शहर में निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण, वाहनों की निगरानी और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर सख्ती बरती जाए, तो आने वाले महीनों में सुधार देखने को मिल सकता है। मुंबई की हवा को साफ रखने के लिए प्रशासन और नागरिकों दोनों को जागरूक रहना होगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
