नई दिल्ली, जनवरी 2। आप अकसर सुनते रहते होंगे कि कोई व्यक्ति यूट्यूब से बहुत कमा रहा है। अब तो आपके आस पास के लोग भी यू्ट्यूब पर चैनल बना कर कमाई कर रहे होंगे। लॉकडाउन में बहुत से लोगों ने यूट्यूब पर चैनल बना कर लोकप्रियता हासिल की और कमाई करना शुरू कर दिया। मगर क्या यूट्यूब से कमाई इतनी आसान है। जवाब है नहीं। ये काम इतना भी आसान नहीं है। दरअसल आप भी यूट्यूब पर कमाई कर सकते हैं, मगर आपकी यूट्यूब वीडियो यूनीक होनी चाहिए। यहां यूनीक का मतलब है कि लोगों को कुछ खास मिले। फिर चाहे वो कॉमडी हो या न्यूज या फिर नोलेज। कुछ इसी तरह की वीडियो बना कर एक व्यक्ति ने साल भर में यूट्यूब से करोड़ों रु कमा लिए।
45 करोड़ रु से अधिक की कमाई
यूट्यूब एक ऐसा जरिया है जहां लोग अपने टैलेंट के दम पर पैसा कमा सकते हैं। इन्हीं में से एक हैं अमेरिका के ग्राहम स्टीफन। स्टीफन आज एक कामयाब यूट्यूबर हैं। उनकी आयु मात्र 31 साल की है। मगर वे यूट्यूब से सालाना 45 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमा रहे हैं। स्टीफन ने बहुत कम आयु से मेहनत शुरू की थी। वे 13 साल की आयु में एक्वेरियम सेलर के रूप में काम करने लगे थे।
3 साल बाद बदली जॉब
स्टीफन ने 16 साल की उम्र तक एक्वेरियम सेलर के रूप में काम किया। मगर फिर वे रॉक बैंड में ड्रमर बन कर काम करने लगे। इसके बाद साल आया 2008 का, तो उन्होंने रियल एस्टेट एजेंट के रूप में काम करना शुरू किया। मगर ये सभी नौकरियां उनकी किस्मत में वो बदलाव नहीं ला सकीं। बल्कि ये बदलाव आया यूट्यूब से। साल 2016 में स्टीफन यूट्यूब से जुड़े।
बनाया चैनल और कमाई शुरू
2016 में ग्राहम स्टीफन ने एक यूट्यूब चैनल बनाया। इस चैनल के जरिए वे पर्सनल फाइनेंस, रियल स्टेट और निवेश से संबंधित वीडियोज अपलोड करने लगे। यहीं से स्टीफन के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने 2017 में यूट्यूब पर फुल टाइम काम करना शुरू कर दिया। इसलिए वे आगे बढ़ते गए। 2017 उनके लिए काफी टर्निंग वाला साल रहा। उन्होंने यूट्यूब से 2017 में 19 लाख रु कमाए।
कितने हैं सब्सक्राइबर्स
इस समय ग्राहम स्टीफन के यूट्यूब चैनल के करीब 36 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। ये चैनल उनके नाम से है। दूसरा चैनल है ग्राहम स्टीफन शो। इस चैनल के 8 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। ग्राहम स्टीफन ने मेहनत और जुनून दिखाया और उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने यूट्यूब के लिए खुद को समर्पित कर दिया। आज वे एक-एक वीडियो से तगड़ी कमाई करते हैं।
कमेंट से मिली मदद
स्टीफ़न का कहना है कि उनके वीडियो पर हज़ारों कमेंट्स को पढ़ने से उन्हें दर्शकों में ऐसे व्यक्ति की इच्छा को पहचानने में मदद मिली, जो यह बता सके कि बाज़ार में क्या चल रहा है। इस चीज ने स्टीफ़न को दिन की खबरों के आधार पर कंटेंट बनाने का सुझाव दिया, जो उन ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद करता है जो पहले से ही उनके ब्रांड से परिचित नहीं हैं। हाल के महीनों में, उन्होंने हाउसिंग मार्केट से लेकर क्रिप्टोकरेंसी तक के विषयों को कवर किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications