GR Exclusive: दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप्स इवेंट में से एक स्टार्टअप महाकुंभ 2025 भारत में शुरु हो गया है. यह 3 दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन की शुरुआत 3 अप्रैल से हुई, जिसमें करीब 3 हजार ज्यादा स्टार्टअप हिस्सा ले रहे. भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध इस आयोजन में काफी इनोवेटिव स्टार्टअप शामिल हो रहे. इन्हीं में से एक स्टार्टअप एर्थ (Airth) है, जोकि एसी से निकलने वाली हवा को क्लीन करता है. प्रोडक्ट को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से काफी डिमांड है. गुड़रिटर्न्स ने Airth के CEO एंड फाउंडर रवि कौशिक से एक्सक्लूसिव बातचीत की है...
सवाल-1: आपने खुद की कंपनी बनाने की कब सोचा?
जवाब-1: में IIT बॉम्बे में था. यहां एरोसोल साइंस की पढ़ाई कर रहा था, जिसे आसान भाषा में एयर पॉल्युशन की स्टडी बोला जाता है. उस समय दिमाग आया कि मैं अपना भी कुछ कर सकता हूं. यह साल 2018-19 की बात है. तब मैं फाइनल ईयर का स्टूडेंट था. मुझे लगा कि जो कुछ मार्केट के अंदर है वो चल तो रहा है लेकिन एडोप्शन बहुत कम है. इस टॉपिक एक स्टडी किया और सोचा कि खुद ही करते हैं. आगे अच्छे स्कोप की उम्मीद करके शुरू कर दिया.
सवाल-2: आप सोलो फाउंडर हैं?
जवाब-2: हां, जी. मैं सोलो फाउंडर हूं.
सवाल-3: आपने अपने दोस्तों से अपने आइडिया के बारे में बात की थी? क्या वे लोग पार्टनर बनने का नहीं सोचे?
जवाब-3: मैंने अपने दोस्तों के साथ इसका आइडिया शेयर किया था. लेकिन उन्हें लग गया कि मेहनत ज्यादा है (हंसते हुए).
सवाल-4: आपके प्रोडक्ट को कस्टमर्स से कैसा रिस्पांस मिल रहा है?
जवाब-4: हमने शुरुआत एयर प्युरीफायर से की थी, जिसे दो से ढाई साल चलाया. इसे लेकर पूरी कोशिश की, जोकि मार्केट में अभी मौजूद अन्य प्रोडक्ट्स से काफी एडवांस प्युरीफायर था. लेकिन समझ आया कि कोई भी प्रोडक्ट्स एडवांस टेक की वजह से नहीं बिकता. बल्कि वो अफोर्डेबल होना चाहिए. लोगों को वैल्यू फॉर मनी दिखना चाहिए और इफेक्टिव होना चाहिए. वहीं पर हमने नया प्रोडक्ट बनाया, जिसको दुनिया में कभी किसी ने नहीं देखा हो. वो है एसी का प्युरीफायर. क्योंकि बल्की डिवाइस काफी महंगा आता है, जो करीब 10 से 50 हजार रुपए प्रति रूफ आता है.

सवाल-5: आपने प्रोडक्ट Airth के बारे में बताएं, क्या है ये?
जवाब-5: ठीक है, तो नॉर्मल एसी में आपको ठंडी हवा मिलती है. हवा कितनी भी गंदी हो इसे ही केवल ठंडा किया जाता है. अब एसी में आप हमारा प्रोडक्ट लगाएंगे तो ताजी हवा मिलेगी. यानी पॉल्युटेड एयर को क्लीन करके एसी के जरिए ठंडी हवा मिलेगी.
सवाल-6: आपकी बिक्री केवल मेट्रो सिटीज में है या फिर छोटे शहरों में भी पहुंच है?
जवाब-6: छोटे शहरों को लेकर तो काफी सरप्राइजिंग थे हम, क्योंकि वहां से भी हमें ऑर्डर आते हैं.हमें साउथ इंडिया, कोस्टल इंडिया से भी ऑर्डर मिलते हैं. शुरु में हमने सोचा था कि केवल दिल्ली-एनसीआर के लोग ही खरीदेंगे. लेकिन ज्यादातर लोग साउथ इंडिया, कोस्टल इंडिया, गुजरात, वेस्ट बंगाल से ऑर्डर आते हैं.
सवाल-7: आपके प्रोडक्ट की डिमांड देश के किस हिस्से में ज्यादा है?
जवाब-7: टॉप-5 सिटीज की बात करूं तो सबसे पहले नंबर पर चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और फिर गुरुग्राम का नंबर 5वें पर आता है. उसके बाद नोएडा से सबसे ज्यादा ऑर्डर मिलते हैं.
सवाल-8: आपका फोकस देश के किस हिस्से पर है?
जवाब-8: हमारा फोकस पैन इंडिया है. क्योंकि अभी हम शार्क टैंक पर भी आए थे, जिसका पेनेट्रेशन पैन इंडिया है. अगर मैं रूरल एरिया की बात करूं तो कूलर की वजह से इसकी डिमांड कम आती है.हालांकि, वहां से कूलर के लिए इस तरह के प्रोडक्ट की डिमांड आती है. हम भी बैकग्राउंड में इसे लेकर काफी कुछ सोच रहे हैं.
सवाल-9: फंडिंग के बारे में हमें बताइए, अभी क्या स्टेटस है?
जवाब-9: हमने शार्ट टैंक में भी पार्टिसिपेट किया, जिसमें हमें फंड मिला. Boat के अमन गुप्ता और Sugar Cosmetics की विनीता सिंह ने फंड दिया है. अभी दोनों के टच में हूं. इनकी टीम से भी बातचीत चल रही है. शुरुआत की बात करें तो फैमली सपोर्ट से शुरू किया था, जिसमें पैरेंट्स से 30 लाख रुपए मिले और इसी से शुरुआत की गई.
सवाल-10: बिक्री की क्या स्थिति है?
जवाब-10: अभी जो फाइनेंशियल ईयर बीता है उसमें हमारी कंपनी ने करीब 3 करोड़ रुपए की बिक्री की है.
सवाल-11: कस्टमर्स सॉल्युशन पर कंपनी क्या कर रही?
जवाब-11: अगर हमारे प्रॉडक्ट्स में किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो ज्यादातर तो हम रिप्लेस कर देते हैं. इसके अलावा हमारा फोकस बेहतर कस्टमर सर्विस देने की कोशिश है.
सवाल-12: आपका प्रोडक्ट कहां मिलता है? ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म या फिर आपकी अपनी वेबसाइट है?
जवाब-12: हमारी वेबसाइट Airt.in भी है और अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे प्लैटफॉर्म पर भी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं.
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
