शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार बैंकों में इंश्योर्ड राशि की सीमा बढ़ाने जा रही है और इस संबंध में संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार कानून में बदलाव कर सकती है। आपको बता दें कि वर्तमान नियम के अनुसार बैंक में जमा पर सिर्फ 1 लाख रुपए की गारंटी सरकार लेती है। इसका मतलब यह है कि किसी बैंक में 1 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा है और बैंक डूब जाता है या बंद हो जाता है तो सिर्फ 1 लाख रुपए ही आपको सरकार वापस करेगी। तो बता दें कि सरकार इस सीमा को बढ़ाने जा रही है। फिलहाल यह सीमा 2 लाख होगी या 5 लाख इसका खुलासा अभी तक वितमंत्री के द्वारा नहीं किया गया है।

इस बारे में वित मंत्री ने कहा कि पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक में हुए घोटाले से प्रभावित लाखों लोगों को देखते हुए सरकार ने यह विधेयक लाने की योजना बनाई है। आरबीआई द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने से पीएमसी बैंक के खाताधारकों को अपनी बचत खाते से पूरी राशि निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निर्मला सीतारमण ने बताया कि हाल ही में कार्पोरेट टैक्स में कटौती का असर दिखने लगा है। कई कंपनियों ने निवेश को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई है तो कुछ अपना मन बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि रियल एस्टेट में फंसी परियोजनाओं से मकान निर्माताओं को उबारने के लिए की गई घोषणा के बाद तीन शहर की चार परियोजनाएं इसका लाभ लेने के लिए आगे आई है। ये परियोजनाएं मुंबई, बंगलुरु और हैदराबाद की है।
तो वहीं दूरसंचार क्षेत्र में दबाव पर वित मंत्री ने कहा कि हम नहीं चाहते कि कोई कंपनी अपना परिचालन बंद करे, हम चाहते हैं कि सभी आगे बढ़ें। वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने एजीआर की सांविधिक देनदारी के लिए प्रावधान करने से सितंबर तिमाही में संयुक्त रूप से 74,000 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया है। उन्होंने आगे बताया कि टेलीकॉम कंपनियों के सामने आ रही समस्याओं को हल करने के लिए सचिवों की एक समिति को नियुक्त किया जाएगा, हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
