PSU Disinvestment : मोदी सरकार विनिवेश को लेकर काफी आक्रामक रही है। इस बात का जिक्र मोदी सरकार की तरफ से खुल कर किया गया है। 2022 के बजट में भी विनिवेश के लिए एक टार्गेट रखा गया था। अब केंद्र सरकार इसी कड़ी में एक सरकारी कंपनी को बेचने की तैयारी कर रही है। मगर अब जिस कंपनी के बिकने की बात सामने आई है, वो सरकार के लिए कमाई के लिहाज से बहुत अहम है। बल्कि कहा जा रहा है कि यह कंपनी सरकार के लिए सोने का अंडा देने वाला मुर्गी है। आगे जानिए इस कंपनी की पूरी डिटेल।
2023 में बेचने की तैयारी
सरकार का इरादा 2023 में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) को बेचने का है। इसके साथ ही इसकी एक सहायक कंपनी का भी विनिवेश किया जाएगा। लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित करने की योजना बना रही है। इनके लिए अगले साल जनवरी के अंत तक आवेदन मांगे जा सकते हैं। इस कंपनी को खरीदने में देश के तीन अहम बिजनेस ग्रुप ने रुचि दिखाई है।
टाटा और अडानी हैं कंटेंडर
टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और अडानी ग्रुप इस कंपनी को खरीदने में रुचि रखते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इन कंपनियों ने कथित तौर पर दिसंबर की शुरुआत में इन कंपनियों के लिए आयोजित प्री-बिड कंस्लटेशंस के दौरान अपनी रुचि जाहिर की थी। इन प्रमुख स्टील फर्मों के साथ कंपनियों की बिक्री पर चर्चा करने के लिए सरकार ने नवंबर और दिसंबर में चर्चा की थी।
पूरी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी
अनुमान है कि दिसंबर के अंत तक कंपनी की वैल्युएशन को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इतना ही नहीं सरकार एक ही बार में इनकी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। असल में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने जनवरी 2021 में आरआईएनएल में पूरी 100 फीसदी सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए मंजूरी दे दी थी।
सरकार को मिला जोरदार रेस्पोंस
इकोनॉमिक टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार चर्चा के दौरान आरआईएनएल के लिए सरकार को बहुत अच्छा रेस्पोंस मिला था। तब ही टाटा स्टील, अडानी समूह और जेएसडब्ल्यू स्टील समेत सात कंपनियों ने इसे खरीदने में अपनी रुचि व्यक्त की थी।
क्यों है सोने का अंडा देने वाली मुर्गी
सवाल यह है कि आखिर आरआईएनएल क्यों एक सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है। कंपनी भारत में टॉप छह स्टील प्रॉड्यूसर्स में से एक है। इसकी वार्षिक क्षमता लगभग 7.5 मिलियन टन है। इसने 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए 913 करोड़ रुपये का लाभ और 28,215 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी कितने फायदे वाली यूनिट है।
आईडीबीआई बैंक को बेचने की तैयारी
एक अन्य खबर के अनुसार आईडीबीआई बैंक के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) प्रस्तुत करने की समय सीमा बढ़ाए जाने की संभावना है। असल में बैंक के लेनदेन सलाहकार ने इस डेट के विस्तार के लिए अनुरोध किया है। ईओआई जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। अक्टूबर में, सरकार और एलआईसी ने आईडीबीआई बैंक में प्रत्येक में 30 प्रतिशत से थोड़ा अधिक की बिक्री करने का फैसला किया। उन्होंने मैनेजमेंट नियंत्रण के साथ कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए ईओआई आमंत्रित करते हुए एक प्रारंभिक सूचना ज्ञापन जारी किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications