Post Office: स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों का ऐलान हो गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए केंद्र सरकार ने 5 वर्ष के पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर ब्याज दर में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस तरह की डिपॉजिट पर अब 6.7 फीसदी ब्याज मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट में बदलाव के अलावा किसी और योजना में बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने किसान विकास पत्र (केवीपी), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) जैसी अधिकतर स्मॉल सेविंग्स स्कीम के लिए ब्याज दरों को चालू फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही के लिए अपरिवर्तित रखा है।

एससीएसएस के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एससीएसएस पर ब्याज दर 8.2 फीसदी ही रहेगा। वही, मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर 7.4 फीसदी ब्याज रहेगा।
वही, अगर हम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट की बात करें तो फिर 7.7 फीसदी, पब्लिक प्रोविडेंट फंड 7.1 फीसदी, किसान विकास पत्र 7.5 फीसदी और सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर पहले की तरह ही 8 फीसदी ब्याज रहेगा।
छोटी बचत योजनाओं पर जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए ब्याज दरों में 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी। खास तौर पर यह संशोधन 1 वर्षीय और 2 वर्षीय फिक्स्ड डिपॉजिट और 5 वर्षीय आवर्ती जमा (आरडी) के लिए था।
वही, अगर हम अप्रैल और जून तिमाही के हाल की बात करें तो फिर अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 70 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एनएससी की ब्याज दर में की गई थी। इसकी ब्याज दर 7.7 फीसदी है, जो पहले 7 फीसदी था।
सुकन्या समृद्धि योजना की भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई थी। सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज 7.6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी किया गया था। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) के लिए ब्याज दर 8.2 फीसदी, किसान विकास पत्र के लिए 7.6 फीसदी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
