दिवाली से पहले सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। जी हां कर्मचारियों के हित में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
नई दिल्ली: दिवाली से पहले सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। जी हां कर्मचारियों के हित में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कर्मचारी एलटीसी कैश वाउचर योजना के तहत पत्नी या परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से वस्तुओं या सेवाओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको मालूम हो कि वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 12 अक्टूबर को एलटीसी के बदले कैश वाउचर स्कीम की घोषणा की थी।

बिना यात्रा किए उठाए एलटीसी का फायदा
इसके तहत बिना यात्रा किए भी एलटीसी का फायदा उठाया जा सकता है। इसके पहले कर्मियों को इसका फायदा उठाने के लिए यात्रा करनी पड़ती थी और उसका बिल जमा करना पड़ता था। बता दें कि डिपार्मेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने इससे जुड़े प्रश्नोत्तर (एफएक्यू) जारी किए हैं। एफएक्यू के मुताबिक यह सुविधा परिवार के उन्हीं सदस्यों के नाम पर खरीदारी पर मिलेगा जो एलटीसी फेयर के योग्य हैं जैसा कि सर्विस रिकॉर्ड्स में घोषित किया गया हो। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले एक्सपेंडिचर डिपार्टमेंट का कहना है कि एलटीसी के बदले स्पेशल कैश पैकेज स्कीम का फायदा अगले साल 31 मार्च तक लिया जा सकता है।
ईएमआई से खरीदारी पर भी मिलेगा योजना का फायदा
इसके साथ ही एफएक्यू में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह फायदा उन्हीं वस्तुओं या सेवाओं पर मिलेगा जिनका ट्रांजैक्शन 12 अक्टूबर या उसके बाद हुआ है। इसका फायदा उठाने के लिए जीएसटी इनवॉयस होना जरूरी है। इसके साथ ही योजना का फायदा ईएमआई से खरीदारी पर भी मिलेगा। एफएक्यू में यह स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी कर्मचारी ने 12 अक्टूबर से पहले एलटीसी योजना का लाभ नहीं उठाया है तो इसके बाद वह 12 फीसदी या इससे अधिक के जीएसटी स्लैब में आने वाली वस्तुओं या सेवाओं की खरीदारी कर एलटीसी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
योजना से जुड़ी इन शर्तों का करना होगा पालन
एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के तहत फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तें भी जुड़ी हैं। सबसे पहले यही शर्त है कि जो भी खरीदारी हो, उस पर 12 फीसदी या उससे अधिक जीएसटी लगा हो। इसके अलावा भुगतान डिजिटल मोड या चेक, डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किया गया हो। कैश से भुगतान पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
