नई दिल्ली, जुलाई 27। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही डबल फायदे मिल सकते हैं। असल में एक तो सरकार कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ते) में इजाफा कर सकती है। वहीं ये भी अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डबल फायदे मिलेंग और इससे उनकी वेतन में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीए के साथ ही फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
कितना है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर अभी 2.57 फीसदी है। इसे बढ़ा कर 3.68 फीसदी करने की मांग हो रही है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वित्त वर्ष 2022-23 से पहले ही फिटमेंट फैक्टर पर फैसला लिया जा सकता है। मगर ऐसा नहीं हुआ। मगर अब डीए बढ़ोतरी की उम्मीद के साथ ही फिटमैंट फैक्टर में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर ही केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलेरी तय करने का मापदंड है। कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में इसकी अहम भूमिका होती है। इसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होती है। 7वें वेतन आयोग ने जो सिफारिशें कीं उनके मुताबिक केंद्रीय कर्मियों की सैलेरी में बढ़ोतरी भत्तों के अलावा बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय होती है। फिटमैंट फैक्टर में बढ़ोतरी से सैलरी में बढ़ोतरी तय है।
6 साल पहले आखिरी बढ़ोतरी
अब से पहले 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। 2016 में ही 7वें वेतन आयोग को लागू किया गया था। महंगाई के मद्देनजर सरकार डीए में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने पर विचार कर रही है। बता दें कि कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।
कितना हो जाएगा डीए
अभी कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी है, जो पहले 31 फीसदी था। यदि 5 फीसदी डीए बढ़ाया जाता है तो डीए बढ़ कर 39 फीसदी हो जाएगा। जहां तक डीए की बात है तो इसमें बढ़ोतरी का ऐलान 31 जुलाई तक किया जा सकता है। मगर फिलहाल सरकार ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
किस आधार पर तय होता डीए
बात करें डीए की तो सरकार इसमें बढ़ोतरी का फैसला एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार तय करती है। एआईसीपीआई इंडेक्स के मद्देनजर अनुमान लगाया जा रहा है कि डीए में 4-5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। डीए में बढ़ोतरी से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हैं। मगर, केंद्रीय कर्मचारियों का कहना है कि सैलेरी कंपोनेंट्स का फायदा मिल रहा है, लेकिन सिफारिश से काफी कम है। अभी न्यूनतम वेतन की सीमा 18000 रुपए से शुरू है। 8वें वेतन आयोग लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना किया जा सकता है। अगर ये इतना बढ़ता है तो न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए से बढ़कर 26,000 रुपए हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications