Govinda Health Update: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल ले जाया गया है। PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार देर रात उन्हें बेहोशी आ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की कानूनी टीम के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है। 61 वर्षीय गोविंदा को पिछले साल भी एक कथित मिसफायर घटना के बाद गोली लगी थी। गोविंदा कल ब्रीच कैंडी अस्पताल में वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने भी गए थे।

गोविंदा के वकील और दोस्त ललित बिंदल के अनुसार उन्हें इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ले जाने से पहले लगातार बेचैनी महसूस हो रही थी। वह थोड़ा विचलित महसूस कर रहे थे। सभी चेकप हो चुकी हैं, और अब हम रिपोर्ट और न्यूरो कंसल्टेशन की राय का इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने गोविंदा की हालत पर अपडेट देते हुए बताया।
डॉक्टर ने पूरी जांच की और अभिनेता की स्थिति स्थिर बताई गई है। डॉक्टर अब आगे की देखभाल के लिए न्यूरोलॉजिकल परामर्श के परिणामों की वेट कर रहे हैं। भर्ती होने के बाद से कोई और जटिलता सामने नहीं आई है।
बता दें कि गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराने की घटना ठीक एक साल पहले हुई थी, जब उनके पैर में गोली लग गई थी। यह दुर्घटना पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जब अभिनेता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर संभाल रहे थे। उस समय, गोविंदा सुबह-सुबह कोलकाता में एक शो के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे। अस्पताल से निकलने के बाद उस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कोलकाता में एक शो के लिए निकल रहा था और सुबह करीब 5 बजे का समय था... वो गिरी और चल पड़ी... मैं स्तब्ध रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
