कराची। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के गवर्नर ने शुक्रवार को कहा कि विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानी देश में लगातार अनौपचारिक माध्यमों से रुपये भेज रहे हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, रेजा बाकिर ने चौथे वार्षिक बैंकिंग पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "हम देख रहे हैं कि प्रवासियों द्वारा धनराशि भेजने के लिए औपचारिक माध्यमों (चैनलों) का उपयोग उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहा, जितनी तेजी से अनौपचारिक माध्यमों का उपयोग बढ़ रहा है।" उन्होंने कहा कि फिर भी कुछ महीनों पहले देश का विदेशी भंडार (फॉरन रिजर्व) 7 अरब डॉलर के निचले स्तर से बढ़कर 11.5 अरब डॉलर हो गया है। इस प्रकार इसमें करीब 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई है।
ये है अंदाजा
उन्होंने कहा, "इसके कारण अनौपचारिक माध्यमों की तुलना में औपचारिक माध्यम से धन भेजने की उच्च लागत हो सकती है। इसके अलावा रुपये भेजने वाले से बैंकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न भी इसका कारण हो सकते हैं।"
एफएटीएफ से डरे हुए हैं पाकिस्तानी
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने हाल ही में संघीय कैबिनेट को बताया था कि विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी बैंकों को अपने बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने के इच्छुक नहीं हैं। रेजा ने कहा था कि उन्हें डर है कि उनका डेटा फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) और फेडरल ब्यूरो ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) के साथ साझा कर दिया जाएगा, जिससे इसका दुरुपयोग हो सकता है।
8 अरब डॉलर का चल रहा है खेल
बैंकरों और विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि प्रतिवर्ष अवैध माध्यमों से देश में आठ अरब डॉलर भेजे जा रहे हैं। वहीं वैध चैनलों के माध्यम से चालू वित्तवर्ष के पहले पांच महीनों (जुलाई-नवंबर) में पाकिस्तान में 9.3 अरब डॉलर भेजे गए। पिछले साल पाकिस्तान सरकार ने अवैध तरीके से रुपये भेजने वालों और हवाला मनी ट्रांसफर सिस्टम के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और बैंकों जैसे वैध माध्यमों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान चलाया था।
बढ़ा पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार
समारोह में एसबीपी गवर्नर ने कहा कि बैंक ट्रेजरी बिल और पाकिस्तान इन्वेस्टमेंट बॉन्ड्स (पीआईबी) में भारी निवेश कर रहे हैं। उन्होंने बैंकों से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र को अधिक उधार देने का आग्रह किया। रेजा बाकिर देश के बदलते आर्थिक भाग्य के बारे में उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, "देश का भविष्य उज्ज्वल है, क्योंकि नई कार्यान्वित नीतियां अर्थव्यवस्था में असंतुलन को दूर करने में मदद कर रही हैं।" उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पहले देश का विदेशी भंडार (फॉरन रिजर्व) सात अरब डॉलर के निचले स्तर से बढ़कर 11.5 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
