नई दिल्ली, जून 18। सोमवार (20 जून) से मोदी सरकार अपने एक स्कीम के तहत बाजार के रेट से सस्ता सोना बेचने जा रही है। लोगों के पास इस स्कीम के तहत केवल 5 दिन का मौका होगा कि सस्ता सोना खरीद सकें। यहां पर न्यूनतम 1 ग्राम से लेकर काफी सोना तक खरीदा जा सकता है। यही नहीं अगर आप 1 लाख रुपये के सोने की खरीद करते हैं, तो आपको हर साल 2500 रुपये ब्याज के रूप में भी दिया जाएगा। आइये जानते हैं कि सरकार की इस सोना बेचने वाली स्कीम के बारे में।
यह है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
मोदी सरकार ने कुछ साल पहले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के नाम से एक स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के तहत सरकार ऑनलाइन गोल्ड की बिक्री करती है। इस बार यह बिक्री 20 जून 2022 से शुरू हो रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम की यह वित्त वर्ष 2022-23 की पहली सीरीज है। इसके तहत निवेशकों के पास शुक्रवार तक गोल्ड खरीदने का मौका रहेगा।
जानिए कौन खरीद सकता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में आम नागरिक, अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को सोना खरीदने का मौका मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम गोल्ड खरीदा जा सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 8 साल के लिए जारी किए जाते हैं, हालांकि इनको 5वें वर्ष के बाद कभी भी मैच्योर कराया जा सकता है।
अब जानिए कितना सस्ता मिलेगा गोल्ड
सरकार के लिए आरबीआई गोल्ड की बिक्री करती है। इस बार सरकार ने इस गोल्ड का दाम 5091 रुपये प्रतिग्राम तय किया है। लेकिन अगर कोई इस गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीदता है और भुगतान भी आनलाइन करता है, तो उसे प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। इस प्रकार से यह सोना उसे 5041 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर अलाट किया जाएगा।
जानिए कहां से लेती है सरकार गोल्ड का रेट
आरबीआई गोल्ड का रेट इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन से लेती है। यहां पर बीते हफ्ते गोल्ड का जो रेट होता है, उसके औसत रेट को सरकार मान कर गोल्ड बांड का रेट तय करती है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार कल यानी शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 51169 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। अगर प्रति ग्राम को रेट देखेंगे तो सरकार ने पहले ही करीब 26 रुपये प्रति ग्राम सस्ता सोना बेचने की घोषणा की है। अगर ऑनलाइन पेमेंट की जाए तो यह फायदा करीब 76 रुपये प्रति दस ग्राम तक का हो जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
