Android Smartphone Users Alert: अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और वह अभी भी पुराने वर्जन पर चल रहा है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने ऐसे यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है।
इस चेतावनी में बताया गया है कि पुराने एंड्रॉयड वर्जन में कई गंभीर सुरक्षा खामियां (Vulnerabilities) मौजूद हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी आपका डेटा चुरा सकते हैं और आपके फोन को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं।

पुराने Android वर्जन पर खतरा बढ़ा
CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार Android 13, 14 और 15 से पुराने वर्जन में कई तकनीकी कमज़ोरियां पाई गई हैं। जिन यूजर्स का फोन इन वर्जनों से नीचे के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है, उनका डेटा पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। ऐसे डिवाइस हैकिंग के लिए आसान टारगेट बन सकते हैं।
क्या हो सकता है नुकसान?
इन सुरक्षा खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स:
आपके फोन को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं
आपकी निजी जानकारी जैसे कि फोटोज, कॉन्टैक्ट्स और लोकेशन डेटा चुरा सकते हैं
आपके बैंक अकाउंट से जुड़ी फाइनेंशियल जानकारी भी एक्सेस कर सकते हैं
फोन में मालवेयर या स्पायवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं
ये खामियां सिर्फ यूजर डेटा ही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की स्थिरता को भी प्रभावित कर सकती हैं, जिससे फोन का प्रदर्शन खराब हो सकता है या वह काम करना बंद कर सकता है।
किन हिस्सों में मिली हैं खामियां?
CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक ये खामियां Android इकोसिस्टम के कई अलग-अलग हिस्सों में पाई गई हैं, जैसे:
सिस्टम फ्रेमवर्क (System Framework)
Google Play सिस्टम अपडेट्स
Kernel (ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य भाग)
थर्ड-पार्टी हार्डवेयर कंपोनेंट्स (जैसे MediaTek, Qualcomm, ARM और Imagination Technologies के पार्ट्स)
इन हिस्सों में मौजूद कमजोरियां फोन को पूरी तरह असुरक्षित बना सकती हैं। इससे साइबर अटैक करना आसान हो जाता है।
क्या है CERT-In?
CERT-In यानी Computer Emergency Response Team - India, भारत सरकार की एक साइबर सुरक्षा एजेंसी है, जो इंटरनेट से जुड़ी खतरनाक गतिविधियों और सुरक्षा जोखिमों पर नजर रखती है। जब भी किसी बड़ी साइबर खामी की पहचान होती है, यह एजेंसी समय रहते अलर्ट जारी करती है ताकि यूजर्स सतर्क हो सकें।
कैसे बचें इस साइबर खतरे से?
इस खतरे से बचने के लिए कुछ आसान और जरूरी उपाय अपनाएं:
फोन को तुरंत अपडेट करें - अगर आपके फोन में Android 13 या उससे पुराना वर्जन है, तो तुरंत नया अपडेट चेक करें और इंस्टॉल करें।
सिस्टम अपडेट नियमित रूप से चेक करें - अक्सर लोग अपडेट को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
अनजान ऐप्स से दूर रहें - कभी भी अनजान वेबसाइट या थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स से ऐप डाउनलोड न करें।
ऐंटीवायरस ऐप इंस्टॉल करें - एक अच्छा मोबाइल सुरक्षा ऐप कई साइबर हमलों से आपकी रक्षा कर सकता है।
कहां देखें CERT-In की रिपोर्ट?
आप CERT-In की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर "Vulnerability Note CIVN-2025-0077" पढ़ सकते हैं, जिसमें इन खामियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह रिपोर्ट टेक्निकल एक्सपर्ट्स और साइबर सिक्योरिटी टीम्स के लिए खासतौर पर तैयार की गई है।
आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए नहीं, बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और डॉक्युमेंट्स स्टोरेज जैसे कामों के लिए भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में मोबाइल की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। अगर आप पुराने Android वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए देरी न करें, तुरंत अपने फोन को अपडेट करें और अपनी डिजिटल लाइफ को सुरक्षित बनाएं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications